फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crackdown on smuggling in Tamil Nadu Head Constable clung to car roof for 40 km three arrested

तमिलनाडु में तस्करी पर नकेल: 40 किमी तक कार की छत में लटके रहे कांस्टेबल, तीन को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 10:10 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 28 Sep 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on smuggling in Tamil Nadu Head Constable clung to car roof for 40 km three arrested
तमिलनाडु के पुलिसकर्मी ने दिखाया अदम्य साहस - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एजेंसी

तमिलनाडु के कोयंबटूर में गुटखा तस्करों को पकड़ने के लिए एक पुलिस हेड कांस्टेबल 40 किलोमीटर तक चलती कार की छत पर लटका रहा और अंततः तीन तस्करों को पकड़कर ही दम लिया। यह हैरान कर देने वाली घटना रविवार सुबह कोयंबटूर के कोविलपालयम थाना क्षेत्र में हुई। इस जांबाज पुलिसकर्मी का नाम वेलमुरुगन है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन चलती कार की छत पर कूदे
कोविलपालयम पुलिस विंलाकुरिची इलाके में गाड़ियों की रूटीन जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने जब बंगलूरू से आ रही एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोका, तो कार सवारों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और तेज रफ्तार में कार भगा दी। कार को रुकवाने और संदिग्धों को भागने से रोकने के लिए हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन तुरंत चलती कार की छत पर कूद गए और उसकी रूफ रेल्स (छत पर लगी रॉड) को मजबूती से पकड़ लिया। तस्करों ने पुलिसकर्मी के छत पर होने के बावजूद कार की रफ्तार कम नहीं की। रास्ते में उन्होंने फास्टैग से टोल टैक्स चुकाया और बैरियर तोड़कर भागते रहे।
विज्ञापन


वाहन चालकों ने बनाए वीडियो 
सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने इस खौफनाक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी बीच, पुलिस टीम और एंबुलेंस गाड़ियों ने अविनाशी रोड पर कार को चारों तरफ से घेर लिया और उसे रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद बरामद हुए, जिसे बेंगलुरु से कोयंबटूर ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed