फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhagat-singh-jayanti-pm-modi-om-birla-rahul-gandhi-and-other-leaders-pay-tribute-to-shaheed-e-azam

भगत सिंह जयंती: पीएम मोदी बोले- युवाओं के लिए प्रेरणापुंज; कई नेताओं ने किया शहीद-ए-आजम को नमन

Mon, 28 Sep 2026 10:41 AM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 10:41 AM IST
सार

शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने भगत सिंह के साहस और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणापुंज बताया।

विज्ञापन
bhagat-singh-jayanti-pm-modi-om-birla-rahul-gandhi-and-other-leaders-pay-tribute-to-shaheed-e-azam
देश ने किया अमर बलिदानी को नमन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश के महान क्रांतिकारी और अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आज पूरे देश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई धार दी। राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।"
विज्ञापन


वीडियो संदेश में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। उन्होंने कहा, "अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी विशेषकर युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज हैं। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूटकर भरी थी। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह ने अंग्रेजों को पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा था कि आप मुझसे और मेरे साथियों से युद्धबंदी जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, बल्कि सीधा गोली मारकर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। वे लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद को हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम बिरला ने भी किया नमन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने पोस्ट में लिखा, "क्रांति, विचार और अदम्य राष्ट्रप्रेम के अमर प्रतीक शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। शहीद भगत सिंह का नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में युवा चेतना, वैचारिक साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक के रूप में अमर है। बहुत कम आयु में उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता और समाज के व्यापक परिवर्तन को बनाया। उनका संघर्ष केवल विदेशी शासन से मुक्ति तक सीमित नहीं था; बल्कि वे एक ऐसे भारत का सपना देखते थे, जहां शोषण, असमानता और अन्याय के लिए कोई स्थान न हो।"

उन्होंने आगे लिखा, "अल्पायु में उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास की उन अमर गाथाओं में शामिल है, जिन्हें देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा। आज उनकी जयंती पर हम भगत सिंह के साहस, विचारों, अध्ययनशीलता और बलिदान को नमन करते हैं।"

और किन नेताओं ने किया नमन?
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "मां भारती के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।" 
  • भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, "महान क्रांतिकारी, शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। युवावस्था में ही उन्होंने अपने अदम्य साहस से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
  • भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, "भारत स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, शहीद भगत सिंह की जयंती पर शत्-शत् नमन। देश की स्वतंत्रता और अस्मिता की रक्षार्थ उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक क्रांति की प्रखर ध्वनि रहेगी।"
  • भाजपा नेता संबित पात्रा ने लिखा, "महान स्वाधीनता सेनानी, आजादी के आंदोलन में असंख्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत, अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। भगत सिंह अनंतकाल तक हर देशप्रेमी के लिए त्याग और समर्पण की प्रेरणा बने रहेंगे।"
  • भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने लिखा, "मां भारती के अमर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कोटि-कोटी नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगत सिंह का त्याग और बलिदान माँ भारती के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। मेरा रंग दे बसंती चोला..."
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed