फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shirgul samiti election in ponta

Sirmour News: शिरगुल महाराज मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष बने जगमोहन सूर्या

Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
shirgul samiti election in ponta
पांवटा साहिब पहाड़ी कॉलोनी में शिरगुल देवता मंदिर समिति के चुनाव के दौरान सदस्य। संवाद 
-आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

एक वर्ष में मंदिर निर्माण पूरा कर मूर्ति प्रतिष्ठा के प्रयास का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पहाड़ी कॉलोनी स्थित शिरगुल महाराज मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष जगमोहन सूर्या चुने गए हैं। रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित आम सभा में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को गति देकर एक वर्ष के भीतर पूरा करने और महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा करवाने पर भी चर्चा हुई।
रामलाल हांडा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में जगमोहन सूर्या को अध्यक्ष, प्रेम चौहान को महासचिव और निका राम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। आम सभा में करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगमोहन सूर्या ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य में तेजी लाना कमेटी की प्राथमिकता रहेगी। प्रयास किया जाएगा कि एक वर्ष के भीतर मंदिर का निर्माण पूरा कर महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा करवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रमुख सेवादार का दायित्व सौंपने के लिए पहाड़ी कॉलोनी के सभी सदस्यों का आभार जताया। सूर्या ने कहा कि मंदिर निर्माण और मूर्ति प्रतिष्ठा से जुड़े कार्य वरिष्ठ व नए सदस्यों के सहयोग से पूरे किए जाएंगे। इसके साथ ही कॉलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए भी सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed