{"_id":"6acb7ecea88b311e7f09e114","slug":"agarsen-jaynti-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191291-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अग्रसेन जयंती पर नाहन में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अग्रसेन जयंती पर नाहन में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
विज्ञापन
नाहन के गुन्नुघाट में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते वैश्य समाज के लोग। संवाद
सचित्र--
वैश्य सभा ने किया कार्यक्रम, योगेश गुप्ता रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वैश्य सभा नाहन ने रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके सिद्धांतों पर चलने का भी प्रण लिया गया। वैश्य सभा नाहन के सदस्य रविवार की सुबह गुन्नुघाट में स्थापित की गई महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के पास पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर हवन यज्ञ का भी आयोजन हुआ। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी महाराजा अग्रसेन के कार्यों और सिद्धांतों की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, अलका गर्ग समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
वैश्य सभा ने किया कार्यक्रम, योगेश गुप्ता रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वैश्य सभा नाहन ने रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके सिद्धांतों पर चलने का भी प्रण लिया गया। वैश्य सभा नाहन के सदस्य रविवार की सुबह गुन्नुघाट में स्थापित की गई महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के पास पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर हवन यज्ञ का भी आयोजन हुआ। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी महाराजा अग्रसेन के कार्यों और सिद्धांतों की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, अलका गर्ग समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन