{"_id":"6ae72f61ff42b28dd70f19e6","slug":"shatra-poojan-in-ponta-sahib-by-durga-vahini-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193074-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सनातनी पद्धति से शस्त्रों का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सनातनी पद्धति से शस्त्रों का पूजन
विज्ञापन
मां दुर्गा के भजन का मिलकर गुणगान किया उसके पश्चात प्रसाद वितरण
दीपक भंडारी ने दी सामूहिक शस्त्र पूजन के संबंध में जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद के महिला विभाग दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की ओर से पांवटा साहिब में सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला सिरमौर की दुर्गा वाहिनी संयोजिका सीमा देवी, जिला संरक्षिका दीक्षा ऊषा देवी सहित संगठन की पदाधिकारियों और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सनातनी परंपरा के अनुसार शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंदिर एवं अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख और दुर्गा वाहिनी के पालक अधिकारी दीपक भंडारी ने सामूहिक शस्त्र पूजन की परंपरा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा अष्टमी से संगठन की ओर से प्रांत, जिला, प्रखंड, नगर, ग्राम और वार्ड स्तर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम शुरू किए जाते हैं। इसका उद्देश्य परिवारों में रखे पैतृक और नए शस्त्रों की स्वच्छता, शुद्धता और विधि-विधान से पूजा की परंपरा के बारे में जानकारी देना है। संगठन की ओर से महिला विभाग के माध्यम से मातृशक्ति और बहनों को सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से शस्त्र पूजन की विधि बताई जाती है।
जिला संयोजिका सीमा देवी ने महिलाओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद उपस्थित महिलाओं ने मां दुर्गा के भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर दीपक भंडारी, प्रतीक गुप्ता, सीमा देवी, दीक्षा ऊषा देवी, पूनम गुप्ता, सरोज सैनी, लिली गुप्ता, अंशदीप कौर, शकुंतला नेगी, अनीता नेगी, रीना शांडिल, सरिता बंगवाल, अनुराधा कौर, वृंदा गुप्ता, सलोनी, प्रीति गुप्ता, मालती, अनु शर्मा, विनीता कुमारी और सुकृति सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।