स्टार जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ने मंगलवार सुबह तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की। इन कलाकारों ने सुबह-सुबह 'सुप्रभात सेवा' के दौरान मंदिर के दर्शन किए।
2 of 6
विजय रश्मिका
- फोटो : एएनआई
कलाकारों ने फैंस का किया अभिवादन
सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की तस्वीरें वायरल हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय और रश्मिका ने खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दिए। दोनों ने फैंस का गर्मजोशी से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंदिर में जाते समय इस जोड़ी के खुशमिजाज अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है।
3 of 6
विजय रश्मिका
- फोटो : एएनआई
कैसा है कलाकारों का लुक?
इस मौके पर विजय देवरकोंडा ने पूरी तरह से सफेद पारंपरिक कपड़े पहने और सादगी भरा लुक रखा। वहीं रश्मिका मंदाना ने पीली साड़ी के साथ मैजेंटा रंग का ब्लाउज पहना।
4 of 6
विजय, सीएम विजय, रश्मिका
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय-रश्मिका ने की सीएम विजय से मुलाकात
रश्मिका और विजय का यह मंदिर दौरा, चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ उनकी हालिया मुलाकात के ठीक बाद हुआ है। फिल्म 'वारिसु' में थलपति विजय के साथ काम करने वाली रश्मिका ने कहा कि उनके लिए उनकी तारीफ और सम्मान समय के साथ-साथ बढ़ता गया है। पहले वह उनकी एक फैन थीं, फिर उनके साथ काम करने का मौका मिला और अब वह उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते हुए देख रही हैं।
5 of 6
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विजय देवरकोंडा ने सीएम से मुलाकात को बताया यादगार
विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मिलने का अपना अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बताते हुए लिखा 'थलपति विजय सर के साथ बहुत ही शानदार समय बिताया। दिन भर की थकान के बावजूद, उन्होंने बहुत प्यार से हमारा स्वागत किया। जिंदगी, काम और दुनिया के बारे में अपनी निजी बातें शेयर कीं। बस एक मुलाकात में ही सर मेरे पसंदीदा बन गए हैं। अगली मुलाकात तक... मेरा प्यार और सम्मान। विजय देवरकोंडा।'