रवि तेजा: 'इरुमुडी' की सफलता के बाद अभिनेता ने जारी किया अगली फिल्म का शीर्षक, फैंस को पसंद आया वीडियो
Ravi Teja: अभिनेता रवि तेजा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल का एलान कर दिया है। फैंस को उनका फिल्म का टाइटल जारी करने का अंदाज अच्छा लगा है।
विस्तार
मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को एक अनोखे तरीके से जारी किया है। उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म की मुख्य कास्ट और निर्देशक शामिल हैं। फिल्म में प्रियंका मोहन और अनस्वरा राजन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
मेकर्स ने एक 'टाइटल डॉक्यूमेंट्री' जारी की है, जो एक अनाउंसमेंट वीडियो है। इसमें विवेक आत्रेय के खास कहानी कहने के अंदाज में फिल्म का टाइटल बताया गया है। वीडियो में मुख्य कास्ट के बीच फिल्म का टाइटल चुनने को लेकर मजेदार और हलचल भरी बातचीत दिखाई गई है। फैंस रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत अच्छा टाइटल है। एक और यूजर ने लिखा इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।
लक्ष्मण और श्रीनी राव मिलकर 'ब्रिज प्रोडक्शंस' बैनर के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रवि तेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टाइटल शेयर किया। कई महीनों के इंतजार के बाद, रवि तेजा और फिल्ममेकर विवेक आत्रेय एक साथ काम करने वाले हैं। रविवार को पारंपरिक मुहूर्त सेरेमनी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।
- रवि तेजा को आखिरी बार फिल्म 'इरुमुडी' में देखा गया था।
- इसमें प्रिया भवानी शंकर और बेबी नक्षत्र भी थीं।
- फिल्म की कास्ट में साई कुमार, अजय घोष, रमेश इंदिरा और स्वासिका भी अहम भूमिकाओं में थे।
- इस फिल्म को शिवा निर्वाण ने लिखा और डायरेक्ट किया था।
- इसे माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया था।
- 21 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 243.26 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- अब रवि अपनी अगली फिल्म 'तुलाभारम' की तैयारी में बिजी हैं।