फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra pose in bikini with friend Tamanna says she become like sister

प्रियंका चोपड़ा: कौन है अभिनेत्री की सबसे अच्छी दोस्त? साथ में बिकनी में दिए पोज; कहा- रूममेट से बहन बनी

Tue, 13 Oct 2026 11:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक शानदार नोट के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra pose in bikini with friend Tamanna says she become like sister
दोस्त के साथ प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी दोस्त तमन्ना दत्त को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने उनके साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने शानदार पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

Priyanka Chopra pose in bikini with friend Tamanna says she become like sister
दोस्त के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री ने अपनी दोस्त तमन्ना दत्त के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके साथ बिकनी में दी गई पोज भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने तमन्ना के साथ बिताए खट्टे-मीठे पलों की झलकियां दिखाई हैं। यही नहीं दोनों ने एक दूसरे के परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra pose in bikini with friend Tamanna says she become like sister
दोस्त के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका ने दी दोस्त को बधाई
दोस्त तमन्ना दत्त के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा 'मेरी पसंदीदा लड़की। वह पहले मेरी रूममेट रही, फिर दोस्त बनी। अब बहन जैसी है। पिछले 26 वर्षों में बहुत कुछ बदला, अगर कुछ नहीं बदला तो आप। आप हमेशा मेरा हौसला बढ़ाने वाली, मेरी सबसे ईमानदार आलोचक और सच्ची दोस्त रहीं। आप हमेशा मेरे साथ रही हो। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, जन्मदिन मुबारक हो।'

रणबाली: फिल्म की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे विजय-रश्मिका, कलाकारों के अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान

विज्ञापन

Priyanka Chopra pose in bikini with friend Tamanna says she become like sister
दोस्त के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
कौन हैं तमन्ना?
बता दें कि तमन्ना दत्त, प्रियंका चोपड़ा की बहुत अच्छी दोस्त हैं। वह उनकी रूम पार्टनर भी रही हैं। वह अभिनेत्री के साथ नजदीकी के चलते चर्चा में रहती हैं। तमन्ना भट्ट, प्रियंका और निक की शादी का अहम हिस्सा रहीं। उनका ताल्लुक जम्मू व कश्मीर से है। वह इन दिनों दिल्ली में रहती हैं।

Priyanka Chopra pose in bikini with friend Tamanna says she become like sister
दोस्त के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
  • काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बिजी हैं।
  • इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं।
  • इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
  • यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed