फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police reprimanded for delay in probe into rape complaint against MP Chandrashekhar

Delhi NCR News: पश्चिमी यूपी के लिए सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ दुष्कर्म शिकायत की जांच में देरी पर पुलिस को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। नगीना से सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की जांच में हो रही देरी पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के संबंधित जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को नोटिस जारी किया है। अदालत ने निर्देश दिया कि प्रारंभिक जांच अगली सुनवाई से पहले पूरी कर ली जाए। पुलिस की ओर से मांगे गए दो-तीन महीने के अतिरिक्त समय की मांग को अदालत ने खारिज कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत ने यह आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी।


शिकायतकर्ता महिला ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में धोखाधड़ी के आरोप भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न किए जाने पर महिला ने राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया और पुलिस को संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की। इससे पहले अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जांच की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने इस मांग का विरोध करते हुए विभिन्न न्यायिक फैसलों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में, जिनमें सात साल से अधिक की सजा का प्रावधान है, जांच में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। अदालत ने पुलिस की अतिरिक्त समय की मांग ठुकरा दी और डीसीपी को जांच जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed