{"_id":"6ac3c2c404f959ab020567ca","slug":"using-bulldozers-without-rehabilitation-is-an-injustice-against-the-poor-congress-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157930-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास के बिना बुलडोजर चलाना गरीबों से अन्याय: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास के बिना बुलडोजर चलाना गरीबों से अन्याय: कांग्रेस
विज्ञापन
आली गांव में कार्रवाई का विरोध, देवेन्द्र यादव बोले पहले 25 हजार प्रभावितों के लिए वैकल्पिक आवास की हो व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आली गांव में मकानों पर कार्रवाई को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने इसे गरीबों को राजधानी से बेदखल करने की कोशिश बताया। उन्होंने सवाल किया कि उजाड़े जाने के बाद करीब 25 हजार लोग कहां जाएंगे।
यादव सोमवार को आली गांव के शिव मंदिर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मिले। कांग्रेस के अनुसार, गांव में करीब 1800 से 2000 मकान कार्रवाई की जद में हैं। यादव ने कहा कि प्रभावितों को न तो वैकल्पिक आवास बताया गया है और न ही मुआवजे की घोषणा हुई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव वादों से मुकरने का आरोप लगाया। भाजपा ने जहां झुग्गी वहीं मकान नीति का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद गरीबों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
कांग्रेस नेता ने मांग की कि आली गांव के लोगों को पुनर्वास के बिना न हटाया जाए। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर कार्रवाई तत्काल रोकने को कहा।