फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journalists demanding an FIR were detained.

Delhi NCR News: एफआईआर की मांग कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर दो दिन से दे रहे थे धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे पत्रकारों और अन्य प्रदर्शनकारियों को सोमवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें बदसलूकी का आरोप लगाने वाली पत्रकार भी शामिल थीं। सभी लोग दो दिन से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई। आरोप लगाने वालीं पत्रकार को दिल्ली कैंट थाने ले जाया गया।

प्रदर्शनकारी एसीपी विवेक भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, शिकायतों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है। पुलिस का कहना है कि नई दिल्ली इलाके में सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध के आदेश लागू थे। प्रदर्शनकारियों के नहीं हटने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed