फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Explosion at an oxygen cylinder shop in Okhla Phase-1

दिल्ली के ओखला में दर्दनाक हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक शख्स की गई जान, चार लोग घायल

Wed, 09 Sep 2026 12:05 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 09 Sep 2026 12:05 PM IST
सार

ओखला फेज-एक स्थित सामुदायिक भवन के सामने गोदाम के पास ट्रक से ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोड करने के दौरान हादसा हुआ है। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
Explosion at an oxygen cylinder shop in Okhla Phase-1
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ओखला फेज-1 में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में भीषण धमाका हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओखला फेज-एक स्थित सामुदायिक भवन के सामने गोदाम के पास ट्रक से ऑक्सीजन सिलिंडर अनलोड करने के दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान तेज धमाका होता है और इस धमाके में कई लोग घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास की जितनी भी फैक्ट्रियां थी उनके शीशे टूट गए। सिलेंडर फटने के दौरान एक व्यक्ति लगभग 50 से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे में एक शख्स की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुबह 10:43 बजे ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन को ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान मोहित सिंह (35) निवासी जयपुर के रूप में हुई है। घायलों के नाम उमेश, अरविंद, मनोज और पंकज हैं। ट्रक गाजियाबाद से कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर वहां आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed