फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police ACP Vivek Bhagat Promoted Lieutenant Governor Assigns Additional DCP Charge

दिल्ली पुलिस में फेरबदल: एसीपी विवेक भगत का हुआ प्रमोशन, उपराज्यपाल ने सौंपा अतिरिक्त डीसीपी का प्रभार

Mon, 05 Oct 2026 08:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 05 Oct 2026 08:47 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुचारू बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिलने से विभिन्न जिलों और यूनिट्स में कानून-व्यवस्था के नियंत्रण में और अधिक तेजी आएगी।

विज्ञापन
Delhi Police ACP Vivek Bhagat Promoted Lieutenant Governor Assigns Additional DCP Charge
एसीपी विवेक भगत बनाए गए डीसीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस में तैनात 12 सिलेक्शन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पद का वर्तमान कार्यभार तत्काल प्रभाव से सौंप दिया है।

विज्ञापन


इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिन अधिकारियों को नया प्रभार सौंपा गया है, उनमें कनाट प्लेस के एसडीपीओ के रूप में तैनात विवेक भगत का नाम भी शामिल है।

दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुचारू बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिलने से विभिन्न जिलों और यूनिट्स में कानून-व्यवस्था के नियंत्रण में और अधिक तेजी आएगी।

विज्ञापन

अब प्रदर्शनकारियों से जेन-जी तरीके से ही निपटेगी पुलिस
जंतर-मंतर पर आए दिन हो रहे प्रदर्शनों से निपटने के लिए अब दिल्ली पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। पुलिस प्रदर्शनकारियों से जेन-जी तरीके से ही निपटेगी। दिल्ली पुलिस ने तेजतर्रार महिला अफसरों को बॉडी कैमरों के साथ प्रदर्शन पर उतारेगी।

विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे बॉडी पर लगने वाले कैमरे 
नई दिल्ली में विपक्षी दलों के मंगलवार को प्रस्तावित मार्च को देखते हुए पुलिस मुख्यालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई थी। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि अब दिल्ली पुलिस प्रदर्शन स्थल पर ज्यादा से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी उतारेगी। साथ ही इन महिला पुलिसकर्मियों के अनुसार बॉडी पर लगने वाले कैमरे दिए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान ये कैमरें स्वत: ही रिकार्डिंग करते रहेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी एआई वीडियो के जरिए आईपीएस अधिकारी विवेक भगत पर छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि रविवार शाम को फैक्ट चैक में ये वीडियो फर्जी पाई गई। दिल्ली पुलिस ने रविवार रात को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर इसे फर्जी बता दिया।

विज्ञापन

15 जोन में बांटा गया लुटियन दिल्ली
प्रस्तावित मार्च को देखते हुए पूरी लुटियन दिल्ली को 15 जोन में बांटा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हर गोलचक्कर पर एक डीसीपी स्तर का अधिकारी तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को कानूनी कदम उठाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed