फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacks changes to Form-6

Delhi NCR News: फॉर्म-6 में बदलाव पर आप का हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना बदलाव का लगाया आरोप, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 में बदलाव के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने आयोग के प्रेस नोट में अदालत की मंजूरी का उल्लेख किए जाने पर भी सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।
सिसोदिया ने दावा किया कि बदलाव आयोग ने अपने स्तर पर किए और इस प्रक्रिया में दोनों चुनाव आयुक्तों से पर्याप्त विचार-विमर्श भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आयोग ने 26 सितंबर के प्रेस नोट में बदलावों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जोड़कर बताया था, जबकि सोमवार की सुनवाई में अदालत ने ऐसा कोई आदेश देने से इनकार किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो आप 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed