फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026: Sanju Samson Says Gold Medal Was Not Served on a Platter, A Team Experience Helped

एशियन गेम्स 2026: 'गोल्ड थाली में परोसा हुआ नहीं मिला', एशियाड में स्वर्ण जीतने के बाद ऐसा क्यों बोले सैमसन?

Sun, 04 Oct 2026 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

भारत ने एशियाई खेलों में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक बरकरार रखा। संजू सैमसन ने कहा कि यह जीत आसानी से नहीं मिली। उनके मुताबिक अनुभवी खिलाड़ियों की 'ए' टीम ने दबाव भरे फाइनल में ऊर्जा, एकाग्रता और परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने में मदद की।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Sanju Samson Says Gold Medal Was Not Served on a Platter, A Team Experience Helped
गोल्ड मेडल के साथ भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने शनिवार को नागोया में खेले गए रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक बरकरार रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और मुकाबले को आखिरी चरण तक रोमांचक बनाए रखा। पाकिस्तान की टीम छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी और भारत ने स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

'ए' टीम उतारने का मिला फायदा
संजू सैमसन के मुताबिक भारत की अनुभवी टीम ने इस बड़े मुकाबले में दबाव से निपटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'हमारे पास काफी अनुभवी टीम थी। यहीं अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव काम आता है। हमें पता था कि अपनी ऊर्जा को कैसे संभालना है, खुद को कैसे प्रेरित और एकाग्र रखना है, भले ही अभ्यास या मैच नहीं हो रहे हों।' भारत के नियमित टी20 खिलाड़ियों को एशियाई खेलों की टीम में शामिल करने के फैसले का भी फायदा मिला। सैमसन ने कहा, 'ए टीम को लाना वास्तव में काफी मददगार रहा और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी यही देखने को मिला। मुझे लगता है कि यह सभी के लिए एक उचित मुकाबला था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

211 रन के बाद भी पाकिस्तान ने बनाए रखा रोमांच
भारत ने पहली पारी में 200 का आंकड़ा पार किया तो माना जा रहा था कि दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। हालांकि, बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को चुनौती दी। सैमसन ने कहा, 'आखिरकार हमें एक अच्छा मैच खेलने को मिला। पहली पारी में हमने 200 रन बनाए और लगा कि दूसरी पारी पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है लेकिन विकेट अच्छा था और उन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की। सभी को एक अच्छा फाइनल देखने को मिला।'
विज्ञापन

'स्वर्ण पदक थाली में परोसा हुआ नहीं मिला'
सैमसन ने साफ किया कि भारत की इस जीत को आसान नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा, 'हमें स्वर्ण पदक थाली में परोसा हुआ नहीं मिला। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इससे यह जीत और भी संतोषजनक हो जाती है और हम सभी खुश हैं।'

बड़े मुकाबले का दबाव था, लेकिन खेल पर हावी नहीं होने दिया
भारत-पाकिस्तान मुकाबला होने के कारण फाइनल की अहमियत खिलाड़ियों को अच्छी तरह पता थी। सैमसन ने माना कि देश का प्रतिनिधित्व करने का यह बड़ा अवसर था, लेकिन मैच शुरू होने के बाद टीम ने परिस्थितियों के हिसाब से खेलने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से यह हम सभी के लिए अपने देश का एशियाई खेलों के फाइनल में प्रतिनिधित्व करने का बड़ा अवसर और बड़ा मुकाबला था।' सैमसन ने आगे कहा, 'मैच से पहले और बाद में ऐसा ही होता है। लेकिन एक बार मैच शुरू हो जाने के बाद हम मुकाबले की मांग और मैच की परिस्थितियों के मुताबिक खेलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed