{"_id":"6ac2328f6b34f672950262f7","slug":"indian-t20-captain-shreyas-iyer-reaction-on-vaibhav-sooryavanshi-and-west-indies-series-know-all-details-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैभव को लेकर क्या बोले कप्तान श्रेयस: युवा बल्लेबाज के व्यवहार पर दी प्रतिक्रिया, विंडीज सीरीज पर भी रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वैभव को लेकर क्या बोले कप्तान श्रेयस: युवा बल्लेबाज के व्यवहार पर दी प्रतिक्रिया, विंडीज सीरीज पर भी रखी राय
Sun, 04 Oct 2026 04:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:33 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज को लेकर बात की है। श्रेयस ने वैभव को शांत लड़का बताया है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी में भारतीय क्रिकेट में बड़ा असर डालने का स्वभाव और काबिलियत है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के विकास को सिर्फ मैदान पर उनके प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले अय्यर ने कहा कि उन्होंने जान-बूझकर इस युवा खिलाड़ी के साथ क्रिकेट से हटकर जिंदगी के बारे में बात करके एक निजी रिश्ता बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी फोटो : अमर उजाला
श्रेयस बोले- वैभव को सही समय पर मिलेगा मौका
अगले टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू होने के साथ ही सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अय्यर ने संकेत दिया कि इस युवा खिलाड़ी को बड़ी भूमिका देने में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। कप्तान ने भारत के स्थापित वर्ल्ड कप विजेता सलामी बल्लेबाज की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि सूर्यवंशी को मौका सही समय आने पर मिलेगा।
अय्यर ने जियोस्टार से कहा, मैं वैभव से मैदान के बाहर की चीजों के बारे में बात करता रहता हूं, क्योंकि हर कोई उनसे क्रिकेट के बारे में ही बात करता है, और हम जानते हैं कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर कितना प्रतिभाशाली और काबिल हैं। इसी वजह से बस उनके बाहर के लाइफस्टाइल, उनके परिवार, वह क्या करता हैं और क्या नहीं, इन चीजों के बारे में बात करने से वह ज्यादा उत्साहित होते हैं, क्योंकि इन विषयों पर बात करते समय वह अधिक सहज और असली लगते हैं।

वैभव को बताया शांत
भारतीय टी20 कप्तान ने आगे कहा, वह बहुत शांत लड़का है, लेकिन मैदान पर बहुत जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं। उन्हें देखकर यह एक दिलचस्प विरोधाभास लगता है। वह बातचीत करने में बहुत आकर्षक और प्यारा लड़का है और ड्रेसिंग रूम में उनका होना अच्छा लगता है। मुझे पता है कि उनका समय भी आएगा, क्योंकि अभी हम वर्ल्ड कप जीतने वाले ओपनर्स के साथ खेल रहे हैं और उन्हें मैदान पर समय मिलना चाहिए। वह अभी भी 15 खिलाड़ियों की टीम में हैं। इसी वजह से निश्चित रूप से, जब उनका समय आएगा, तो वह भारतीय क्रिकेट पर छा जाएंगे।
कप्तान ने यह भी साफ किया कि अनुभवी ओपनर्स के बाद इस युवा खिलाड़ी की मौजूदा स्थिति का मतलब यह नहीं है कि उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं है। एशियन गेम्स में टी20 इंटरनेशनल टीम को गोल्ड मेडल जिताने के बाद, अब श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी उसी लय को बनाए रखते हुए सीरीज को जल्दी अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।

विंडीज के खिलाफ सीरीज जीतना प्राथमिकता
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रयोग करने से ज्यादा नतीजों पर ध्यान देने की बात कही है। उनका कहना है कि अलग-अलग संयोजन आजमाने से पहले सीरीज जीतना प्राथमिकता होगी। छह अक्तूबर को होने वाले ओपनिंग टी20 मुकाबले से पहले बात करते हुए अय्यर ने कहा कि सीरीज की शुरुआत में बहुत ज्यादा प्रयोग करने से खिलाड़ियों में अनिश्चितता पैदा हो सकती है और युवा टीम के लिए जरूरी आत्मविश्वास कम हो सकता है।