पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार स्थित श्री राम मंदिर में नौ सितंबर को हरे कृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा। शाम सात बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायिका शिवांगी भाटिया भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुति देंगी।
मंदिर प्रसार मंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं के लिए बैठने व दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी भी खास आकर्षण होगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आने की अपील की है। संवाद