फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 500 people observed Spinal Cord Injury Day in Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली में 500 से ज्यादा लोगों ने मनाया स्पाइनल कॉर्ड इंजरी डे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
- व्हीलचेयर रैली में 350 लोग हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्पाइनल कॉर्ड इंजरी डे और राष्ट्रीय चोट रोकथाम सप्ताह को दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों ने मनाया। इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 100 से ज्यादा व्हीलचेयर यूजर्स भी शामिल थे। इसमें खालसा कॉलेज से सेंट स्टीफंस कॉलेज तक रैली निकली, जिसमें 350 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इसका उद्देश्य चोट से बचाव और सबको साथ लेकर चलने का संदेश देना रहा। साथ ही, एनसीडीसी ऑडिटोरियम में हेल्थ चेक-अप कैंप, व्हीलचेयर टेबल टेनिस, रेस और डांस जैसे कार्यक्रम हुए। इसका आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय के डीजीएचएस ने 22 संस्थाओं के साथ मिलकर किया। वहीं, बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट ने मेडिकल सपोर्ट दिया। बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. हरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि ज्यादातर स्पाइनल इंजरी को जागरूकता से रोका जा सकता है। चोट लगने पर समय पर इलाज और रिहैबिलिटेशन से लोग फिर से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed