{"_id":"6aa01245b1d39e1c6b0ff24e","slug":"e-rickshaw-drivers-are-charging-exorbitant-fares-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-752-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ई-रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया, एक ही जगह इकट्ठा होने से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ई-रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया, एक ही जगह इकट्ठा होने से लगता है जाम
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार व शाहदरा मेट्रो स्टेशनों पर डेढ़ किलोमीटर का 30-40 रुपये किराया, शाम को और बढ़ जाता है
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। मेट्रो व डीटीसी बसों का नेटवर्क मजबूत होने के बावजूद यात्रियों के लिए घर तक आखिरी एक-दो किलोमीटर का सफर मुश्किल बना हुआ है। मेट्रो स्टेशनों से अंदरूनी कॉलोनियों तक सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्री ई-रिक्शा व ऑटो पर निर्भर हैं और चालक इस मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर ललिता पार्क व रमेश पार्क जाने वालों के लिए सीधी बस नहीं है। ई-रिक्शा सड़क पर कतारबद्ध खड़े रहते हैं, जिससे विकास मार्ग पर जाम लगता है। सवा किलोमीटर की दूरी के लिए 30 रुपये तक मांगे जाते हैं।
निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर शकरपुर व मंडावली जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर का 30-40 रुपये किराया लिया जा रहा है। शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर भी ई-रिक्शा की लंबी कतारें हैं, वहीं आनंद विहार में आईएसबीटी के कारण ई-रिक्शा की संख्या और बढ़ जाती है। यात्रियों का आरोप है कि शाम के समय कुछ रूटों पर किराया बढ़ा दिया जाता है। रमेश पार्क निवासी शंभू शर्मा व मंडावली निवासी अरुणिमा सिंह ने कहा कि मेट्रो सफर तो आसान है, पर स्टेशन से घर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ई-रिक्शा के रूट, स्टैंड व किराए को तय करने की मांग की है।