फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us midterm elections campaign funding democrats republicans elon musk

अमेरिका मध्यावधि चुनाव: चंदे में डेमोक्रेट आगे, ट्रंप की पार्टी को मस्क का सहारा; क्या है पैसों का पूरा खेल?

Tue, 20 Oct 2026 06:37 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Oct 2026 06:37 AM IST
सार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले डेमोक्रेट उम्मीदवार कई अहम सीनेट मुकाबलों में चंदा जुटाने के मामले में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों से आगे दिख रहे हैं। दूसरी ओर, दिग्गज कारोबारी एलन मस्क और बड़े राजनीतिक समूहों से रिपब्लिकन खेमे को भारी आर्थिक मदद मिल रही है। आखिर इस चुनाव में चंदे और विज्ञापनों पर कितने अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
us midterm elections campaign funding democrats republicans elon musk
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले चंदा जुटाने में डेमोक्रेट उम्मीदवार आगे नजर आ रहे हैं। सीनेट के कई अहम मुकाबलों में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा पैसा जुटाया है। रिपब्लिकन  को एलन मस्क जैसे अरबपतियों और बड़े राजनीतिक समूहों से भारी आर्थिक मदद मिल रही है। अमेरिकी चुनाव आयोग के दस्तावेजों बताते हैं कि जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान डेमोक्रेट्स कई प्रमुख सीटों पर बढ़त बनाते दिखे। nटेक्सास में डेमोक्रेट उम्मीदवार जेम्स टालारिको ने 60.2 मिलियन डॉलर जुटाए, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केन पैक्सटन को 10.2 मिलियन डॉलर मिले। मिशिगन, ओहायो और मेन में भी डेमोक्रेट्स ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से अधिक राशि जुटाई। 
विज्ञापन


मस्क सबसे बड़े दानदाता
सीधे मिलने वाले चंदे में भले डेमोक्रेट आगे हों, लेकिन रिपब्लिकन समर्थक सुपर पीएसी (चंदा जुटाने वाले बड़े समूह) ने रिकॉर्ड रकम जुटाई है। सीनेट लीडरशिप फंड ने 272.9 मिलियन डॉलर जुटाए, जो डेमोक्रेट्स की समकक्ष संस्था से करीब 122 मिलियन डॉलर ज्यादा है। वहीं, कांग्रेसनल लीडरशिप फंड ने 94.4 मिलियन डॉलर जुटाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूएन में अमेरिका-क्यूबा आमने-सामने: मतदान से पहले समर्थन जुटाने की कोशिश; ट्रंप प्रशासन की क्या है रणनीति?
विज्ञापन
विज्ञापन


एलन मस्क सबसे बड़े दानदाता बनकर उभरे हैं। उन्होंने संघीय राजनीतिक समूहों को 276 मिलियन डॉलर दिए हैं। 158 मिलियन डॉलर सीनेट लीडरशिप फंड को और 89 मिलियन डॉलर अमेरिका पीएसी को दिए।
  • 8.9 अरब डॉलर खर्च हुए थे 2022 के मध्यवधि चुनाव में।
  • 11.2 अरब डॉलर खर्चे गए 2024 के राष्ट्रपति  चुनाव में।

विज्ञापन खर्च में भी बने रिकॉर्ड
विज्ञापन विश्लेषण फर्म एडइंपैक्ट के मुताबिक, 2025-26 के चुनाव चक्र में राजनीतिक विज्ञापनों पर 11.6 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है, जो इसे अमेरिका का अब तक का सबसे महंगा चुनाव बनाता है। अमेरिकी संसद के चुनावों के लिए अब तक 3.8 अरब डॉलर के विज्ञापन प्रसारित हो चुके हैं। यह आंकड़ा 2024 के चुनाव के मुकाबले 870 मिलियन डॉलर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed