फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump floods Truth Social with AI images for 10 hours, claims billions from stocks amid Iran destruction posts

हालात: ट्रंप ने 10 घंटे तक एआई तस्वीरों की बौछार की; ईरान की तबाही और अरबों कमाने का दावा

Wed, 09 Sep 2026 04:25 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन।
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Sep 2026 04:25 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 घंटे तक एआई से बनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें ईरान की तबाही से लेकर चांद और हॉर्मुज पर अमेरिका का दावा दिखाया गया। उन्होंने शेयरों से अमेरिका के लिए सैकड़ों अरब डॉलर कमाने का दावा भी किया। आखिर ट्रंप की इन तस्वीरों के पीछे क्या संदेश है? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Trump floods Truth Social with AI images for 10 hours, claims billions from stocks amid Iran destruction posts
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

अगर तस्वीरों में किसी देश, जलडमरूमध्य, झील और यहां तक कि चांद पर भी अमेरिका का दावा किया जा सकता है तो ट्रंप की एआई दुनिया में ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर करीब 10 घंटे तक दर्जनों एआई-निर्मित तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य को नया अमेरिकी क्षेत्र, चांद को हमारा और लेक ओंटारियो को लेक अमेरिका दिखाया गया। इन तस्वीरों के बीच ट्रंप ने ईरान को तबाह होता दिखाया और खुद को अमेरिका के सुपरहीरो के रूप में पेश किया। इसी दौरान उन्होंने यह दावा भी किया कि शेयरों और अन्य होल्डिंग्स से उन्होंने अमेरिका के लिए सैकड़ों अरब डॉलर कमाए हैं। इस दावे के समर्थन में हालांकि कोई विस्तृत आंकड़ा या प्रमाण नहीं दिया गया।

ट्रंप ने एक एआई तस्वीर में खुद को व्हाइट हाउस में कई स्क्रीन के सामने शेयर बाजार पर नजर रखते दिखाया। तस्वीर पर संदेश था कि वह यह काम अपने लिए नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए करते हैं और शेयरों तथा दूसरी होल्डिंग्स से देश के लिए सैकड़ों अरब डॉलर कमाए हैं। ट्रंप की यह पोस्ट ऐसे समय हुई है जब उनकी सोशल मीडिया कंपनी ट्रंप मीडिया की ट्रुथ एपीआई सेवा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जुलाई में अमेरिकी सीनेटरों ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन से इस सेवा की जांच करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


ईरान की तबाही का एआई चित्रण
ट्रंप की पोस्ट का बड़ा हिस्सा ईरान पर केंद्रित रहा। एक तस्वीर में वह युद्धपोत के डेक से कई विस्फोटों को देखते नजर आए, जबकि दूसरी में अमेरिकी झंडे की थीम वाले हथौड़े से ईरान के नक्शे पर वार करते दिखे। एक अन्य तस्वीर में खार्ग द्वीप पर उड़ता लड़ाकू विमान दिखाया गया, जिस पर लिखा था ‘बाय बाय, खार्ग।’ईरान की अर्थव्यवस्था को लेकर भी ट्रंप ने कई चार्ट साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान के तीन तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया; तनाव बढ़ेगा?


खुद को बनाया अमेरिका का सुपरहीरो
ट्रंप ने एआई तस्वीरों के जरिए अपनी राजनीतिक छवि को भी नए अंदाज में पेश किया। कुछ तस्वीरों में वह भविष्य के रोबोटों से घिरे नेता के रूप में दिखे, पीछे अमेरिकी कैपिटल था। एक में वह लाल मेक अमेरिका ग्रेट अगेन टोपी और अमेरिकी झंडे में लिपटे पहलवान जैसे नजर आए। 

न्यू अमेरिका के रूप में दिखा रहा
तस्वीरों में हॉर्मुज को नया अमेरिकी क्षेत्र बताया गया। दूसरी तस्वीर में न्यू मैक्सिको को न्यू अमेरिका के रूप में दिखाया गया। चांद की तस्वीर पर लिखा था द मून इज अवर यानी चांद हमारा है। लेक ओंटारियो को भी लेक अमेरिका बताया गया। यह उस विवाद की पृष्ठभूमि में आया, जब ट्रंप ने कार्यकारी आदेश के जरिए लेक ओंटारियो का नाम लेक अमेरिका करने का निर्देश दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed