फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'This war is not over': Obama, Trump trade fire in midterms' closing week

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ओबामा ने युद्ध और टैरिफ पर उठाए सवाल, ट्रंप का भी पलटवार; कितने भारतवंशी मैदान में?

Thu, 29 Oct 2026 10:07 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, वाशिंगटन।
आईएएनएस, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Oct 2026 10:07 PM IST
सार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने आ गए हैं। ओबामा ने ईरान युद्ध, महंगाई और टैरिफ को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा, तो ट्रंप ने भी पलटवार किया। चुनावी सर्वेक्षणों में किसे बढ़त मिली है, कितने भारतवंशी भी चुनावी मैदान में हैं, क्या इन आरोप-प्रत्यारोपों का चुनाव पर असर पड़ेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
'This war is not over': Obama, Trump trade fire in midterms' closing week
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पांच दिन पहले जॉर्जिया और ओहायो में अलग-अलग चुनावी रैलियां कीं। ओबामा ने ईरान युद्ध और टैरिफ को लेकर ट्रंप पर हमला बोला। वहीं, ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। उन्होंने ओहायो के गवर्नर पद के लिए भारतवंशी विवेक रामास्वामी का समर्थन भी किया।
विज्ञापन


ओबामा ने बुधवार को अटलांटा क्षेत्र में सीनेटर जॉन ओसॉफ और गवर्नर पद की उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति ने 'एक ऐसा अनावश्यक युद्ध शुरू करने का फैसला किया, जिसकी मांग किसी ने नहीं की थी और जिसके लिए किसी ने वोट नहीं दिया था'।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, यही वजह है कि तेल की कीमत बढ़ रही है। यही वजह है कि डीजल की कीमत बढ़ रही है। लगभग हर चीज की कीमत बढ़ रही है। ओबामा ने कहा, सात महीने पहले किए गए वादों, बयानों और घोषणाओं के विपरीत यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। यह अब भी जारी है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन में रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से हमला: 14 की मौत, 11 साल का बच्चा भी घायल; क्या हमले और बढ़ेंगे?

कनाडा के साथ व्यापार युद्ध पर क्या बोले ओबामा?
ओबामा ने कनाडा के साथ ट्रंप के व्यापार युद्ध का भी मजाक उड़ाया। ओबामा ने कहा, अब वह कनाडा के साथ बड़ा व्यापार युद्ध लड़ रहे हैं। वह उसे कुख्यात दुष्ट साम्राज्य और अमेरिका के ऐतिहासिक विरोधी कनाडा के खिलाफ है। जबकि कनाडाई लोग तो हमें मेपल सिरप और मार्टिन शॉर्ट जैसे मशहूर लोगों से परिचित कराने वाले हैं। वे हमारे उत्तर में रहने वाले दोस्ताना पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा, अब वे हमारे हॉकी मैचों में हूटिंग कर रहे हैं।

ओबामा ने व्हाइट हाउस के नवीनीकरण को लेकर ट्रंप पर अपनी पुरानी टिप्पणी दोहराई। उन्होंने कहा, मेरे मजाक का जवाब देने के लिए पूरी सरकार को लगा दिया गया। महंगाई से निपटने के लिए नहीं, बल्कि मेरे उस मजाक का जवाब देने के लिए। ओबामा ने जॉर्जिया के लोगों से शुक्रवार की समयसीमा से पहले ही मतदान करने की अपील की।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नवीनीकरण पर क्या कहा?
इसी दौरान ओहायो के चिलिकोथ में ट्रंप ने सीनेटर जॉन हस्टेड और विवेक रामास्वामी के समर्थन में रैली की। उन्होंने व्हाइट हाउस के नवीनीकरण को लेकर ओबामा की टिप्पणी का जवाब दिया। ट्रंप ने कहा, मैंने इसके लिए खुद भुगतान किया। मैंने इसे ठीक कराया और अब यह ज्यादा खूबसूरत है और बेहतर हालत में है।

उन्होंने ओबामा पर निशाना साधते हुए उन्हें ऐसा व्यक्ति बताया, जो साफ-सफाई को नहीं समझता, जो टूटे हुए और दरार वाले पत्थरों और फुटपाथ को नहीं समझता। ट्रंप ने ओबामा के चुनाव प्रचार को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, वह हिलेरी क्लिंटन के साथ जुड़े... और हार गए। फिर वह कमला के साथ जुड़े और हार गए।

ईरान परमाणु समझौते पर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते पर भी हमला बोला। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी में देखे गए सबसे बेवकूफी भरे समझौतों में से एक बताया। उन्होंने रामास्वामी के उस विज्ञापन का फिर बचाव किया, जिसमें उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एमी एक्टन की मां दिखाई गई थीं। एमी एक्टन की मां उनसे अलग रहती हैं।

एनबीसी4 और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, एमी एक्टन की मां ने कहा कि उनकी बेटी झूठ बोलती हैं और अच्छी इंसान नहीं हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में झूठ बोला। इसमें रामास्वामी की क्या गलती है?

चुनावी सर्वेक्षणों में किसे बढ़त मिली?
राष्ट्रीय स्तर के चुनावी सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिली है। 19 और 20 अक्तूबर को किए गए एनपीआर/पीबीएस न्यूज/मारिस्ट सर्वेक्षण के मुताबिक, कांग्रेस चुनाव में संभावित मतदाताओं से पूछा गया कि वे किस पार्टी को वोट देंगे। इसमें 52 प्रतिशत लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी और 44 प्रतिशत ने रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन किया।

24 से 26 अक्तूबर के बीच किए गए हार्वर्ड सीएपीएस/हैरिस सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच मुकाबला 52-48 प्रतिशत का रहा। वहीं, सर्वेक्षण में ट्रंप के कामकाज को मंजूरी देने वाले लोगों की संख्या 39 प्रतिशत रही।


चुनाव में कितने भारतवंशी उम्मीदवार मैदान में हैं?
तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में कई भारतवंशी उम्मीदवार मैदान में हैं। रामास्वामी के अलावा, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के भारतवंशी सदस्य भी दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति, अमी बेरा, श्री थानेदार और सुहास सुब्रमण्यम शामिल हैं।

नित्या रमन लॉस एंजिलिस के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सरिता कोमाटिरेड्डी न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed