फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran army commander says us army centcom claim fake on hormuz

'अमेरिकी सेना के दावे झूठे और हास्यास्पद': ईरानी सेना के शीर्ष अधिकारी बोले- ईरान के नियंत्रण में है होर्मुज

Sun, 20 Sep 2026 02:53 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, तेहरान
आईएएनएस, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 20 Sep 2026 02:53 PM IST
सार

ईरान की सेना के एक शीर्ष कमांडर ने अमेरिकी सेना की आलोचना करते हुए उनके होर्मुज पर नियंत्रण के दावे को फर्जी और हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि होर्मुज पर ईरान का कब्जा है। 

विज्ञापन
iran army commander says us army centcom claim fake on hormuz
ईरान के सैन्य कमांडर - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के दावों को झूठा और हास्यास्पद बताते हुए अमेरिका की आलोचना की। ईरान ने स्पष्ट किया कि इस अहम समुद्री रास्ते पर ईरान का पूरी तरह से नियंत्रण है। ईरान की इजाजत के बिना यहां से एक भी जहाज नहीं गुजर सकता। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के उन दावों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी सेनाओं ने सिर्फ पिछले दो महीनों में होर्मुज जलडमरूमध्य से एक अरब बैरल से ज्यादा तेल ले जाने में मदद की है।
विज्ञापन


ईरानी सैन्य कमांडर ने अमेरिका के दावे को किया खारिज
शेखरची ने कहा कि इस अहम समुद्री रास्ते पर पहल और नियंत्रण अब भी पूरी तरह ईरान के हाथ में है। जनरल शेखरची ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर ने पिछले दो महीनों में होर्मुज स्ट्रेट से एक अरब बैरल तेल बाहर ले जाने वाले जहाजों को सुरक्षा देने को लेकर जो हालिया दावे किए हैं, वे 'झूठे' और 'हास्यास्पद' हैं।
विज्ञापन


आईआरएनए के अनुसार, उन्होंने कहा कि सेंटकॉम कमांडर के ये दावे हकीकत बताने के बजाय एक नाकाम मनोवैज्ञानिक अभियान ज्यादा लगते हैं। इस तरह के बयानों का मकसद इलाके में मौजूद अमेरिकी सेना के 'थके और कमजोर पड़ चुके' जवानों का हौसला बढ़ाना और वहां अमेरिका को हो रहे भारी आर्थिक और मानवीय नुकसान को सही ठहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सेना ने क्या कहा था?
शेखरची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में नियंत्रण अब भी ईरान की ताकतवर सशस्त्र सेनाओं के हाथ में है। इससे पहले सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोसट में लिखा था, 'अमेरिकी सेनाओं ने सिर्फ पिछले दो महीनों में होर्मुज स्ट्रेट से एक अरब बैरल से ज्यादा तेल ले जाने में मदद की है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने दो हजार से ज्यादा कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दी है।' कूपर ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट के मुख्य समुद्री रास्तों से बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं, जिससे हजारों जहाजों के लिए इस समुद्री रास्ते से गुजरना संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed