फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Seafarers Safe as Drone Hit Tanker Reaches Romanian Port

रोमानिया पहुंचा ड्रोन हमले का शिकार टैंकर: सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित; क्या है पूरा मामला?

Sat, 17 Oct 2026 09:00 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2026 09:00 PM IST
सार

रोमानिया के पास ड्रोन हमले का शिकार हुआ टैंकर यारा जे शनिवार को कॉन्स्टैंटा बंदरगाह पहुंच गया। जहाज पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार हुए दूसरे टैंकर पर सवार 15 भारतीय नाविक भी सुरक्षित हैं। दोनों घटनाओं के पीछे किसका हाथ है, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिली है।
 

विज्ञापन
Indian Seafarers Safe as Drone Hit Tanker Reaches Romanian Port
होर्मुज में भारतीयों से भरे जहाज पर हमला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

रोमानिया के पास ड्रोन हमले का शिकार हुआ रासायनिक टैंकर यारा जे शनिवार को कॉन्स्टैंटा बंदरगाह पहुंच गया। जहाज पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। भारत सरकार ने भी सभी नाविकों को मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


भारतीय राजदूत ने की अधिकारियों से बात
भारतीय दूतावास के मुताबिक, रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज कुमार मोहापात्रा ने खोज और बचाव से जुड़ी एजेंसियों और टैंकर के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से बात की। राजदूत ने चालक दल को भारत सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन


बुधवार को हुआ था यारा जे पर ड्रोन हमला
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को बताया था कि यारा जे पर बुधवार को रोमानिया के सुलिना एंकरेज में ड्रोन से हमला हुआ था। इस हमले के बाद जहाज की स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। हालांकि, हमले के पीछे किसका हाथ था, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होर्मुज जलडमरूमध्य में भी जहाज पर हमला
इसी बीच, शुक्रवार को कच्चे तेल के टैंकर एमटी एसटी 3 पर होर्मुज जलडमरूमध्य में एक प्रक्षेप्य से हमला हुआ। इस जहाज पर 15 भारतीय नाविक सवार थे। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने बताया कि दोनों जहाजों पर मौजूद सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। सरकार दोनों घटनाओं पर नजर रख रही है और जहाजों का प्रबंधन करने वाली कंपनियों के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें: 'कपड़े खींचे, निजी अंगों पर हमला किया': राहुल गांधी बोले- महिलाओं को इतना डराया कि सवाल न उठाएं; विवाद क्यों?


काला सागर और होर्मुज में जहाजों पर हमले से चिंता
जहाजों पर हमले की ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं, जब काला सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। काला सागर रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का अहम क्षेत्र है। वहीं, पश्चिम एशिया में स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण संवेदनशील बना हुआ है। हालांकि, दोनों हालिया हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

दुनिया के समुद्री क्षेत्र में दूसरे नंबर पर भारत
आईएमसीओ और इंटरनेशनल चैंबर ऑफ शिपिंग की सीफेयरर वर्कफोर्स रिपोर्ट 2026 के अनुसार, वैश्विक जहाजरानी उद्योग में 3,11,936 भारतीय समुद्री पेशेवर काम कर रहे हैं। दुनिया के कुल नाविकों में भारतीयों की हिस्सेदारी 12.16 प्रतिशत है। इस मामले में भारत फिलीपींस के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed