Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Nepal Relations Foreign Minister Khanal Welcomes Balendra Shah Visit Important Partnership Strategically

भारत-नेपाल संबंध: बालेंद्र शाह की यात्रा से खुश हुए विदेश मंत्री खनल, यह साझेदारी रणनीतिक रूप से कितनी अहम?

Mon, 23 Nov 2026 10:48 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 23 Nov 2026 10:48 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई सकारात्मक गति आने का दावा किया गया है। आठ समझौतों के साथ व्यापार, ऊर्जा, हवाई संपर्क और डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। नेपाल को दो नए भारतीय बंदरगाहों की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन क्या इससे नेपाल की आर्थिक निर्भरता और व्यापार को नई दिशा मिलेगी? भारत के लिए यह साझेदारी रणनीतिक रूप से कितनी अहम है? आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...

विज्ञापन
India-Nepal Relations Foreign Minister Khanal Welcomes Balendra Shah Visit Important Partnership Strategically
बालेंद्र शाह की यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम उपलब्धि बताया जा रहा है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि इस दौरे से भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को नई सकारात्मक दिशा मिली है। उनके मुताबिक, इस यात्रा ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग और भरोसे को मजबूत किया है। दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री शाह सोमवार शाम नेपाल लौट गए। इस दौरान भारत और नेपाल ने अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


पीएम बालेंद्र शाह की भारत यात्रा को नेपाल ने क्यों बताया अहम?
विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबे अंतराल के बाद नेपाल-भारत संबंधों में सकारात्मक गति लौटी है। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं सामने आई हैं। मार्च में प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत बालेंद्र शाह की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा थी। हालांकि, वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे। खनाल ने कहा कि नेपाल की मौजूदा सरकार आर्थिक विकास, तरक्की और समृद्धि को अपनी प्राथमिकता मानती है। भारत के साथ मजबूत संबंध इन लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने दोस्ताना रिश्ते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य इन संबंधों को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाना था।
विज्ञापन


पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्चस्तरीय बातचीत की और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री खनाल के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू के साथ बैठक में दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और शाह के बीच नेपाल-भारत संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। बातचीत में संपर्क व्यवस्था, ऊर्जा सहयोग, व्यापार, आर्थिक साझेदारी, खेल और लोगों के बीच आपसी संबंध बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहे। दोनों प्रधानमंत्रियों ने सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ समझौतों और साझा विजन दस्तावेज में क्या-क्या शामिल है?

  • भारत और नेपाल ने अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • दोनों देशों ने 'विकसित भारत, समुन्नत नेपाल' विषय पर एक साझा विजन दस्तावेज की घोषणा की।
  • जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने, डिजिटल संपर्क, आपदा के खतरे कम करने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
  • कृषि, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाओं और अंतरिक्ष तकनीक में भी साझेदारी बढ़ाई जाएगी।
  • पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की योजना है।
  • साझा विजन का उद्देश्य भारत-नेपाल संबंधों को ऐसे परिणाम देने वाली साझेदारी में बदलना है, जिसका लाभ दोनों देशों के लोगों को मिले।


नेपाल को दो नए बंदरगाह मिलने से क्या बदलेगा?
इस यात्रा के दौरान नेपाल को सामान की आवाजाही के लिए दो और बंदरगाहों का इस्तेमाल करने पर सहमति बनी। इनमें गुजरात का दीनदयाल बंदरगाह, कांडला और ओडिशा का पारादीप बंदरगाह शामिल हैं। नेपाल समुद्र से नहीं जुड़ा हुआ देश है, इसलिए उसे दूसरे देशों से सामान मंगाने और भेजने के लिए पड़ोसी देशों के रास्तों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में भारत के दो और बंदरगाहों तक पहुंच मिलने से नेपाल के व्यापार और माल ढुलाई को मदद मिल सकती है। इसके अलावा, नेपाल के अनुरोध पर काठमांडू-भैरहवा-लखनऊ हवाई मार्ग (बी345) को दोनों दिशाओं में इस्तेमाल करने योग्य बनाने पर भी सहमति बनी। अभी इस मार्ग को द्विपक्षीय बनाने का फैसला हवाई संपर्क बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



भारत और नेपाल के रिश्ते क्षेत्रीय रणनीति के लिहाज से क्यों अहम हैं?
विदेश मंत्री खनाल ने इस यात्रा को नेपाल और नेपाली जनता के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं को समझने और आपसी तालमेल से उनका समाधान निकालने पर ध्यान दिया। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं, जिन्हें अक्सर 'रोटी-बेटी' का रिश्ता कहा जाता है। नेपाल अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण सामान और सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर काफी निर्भर है। वहीं, क्षेत्रीय रणनीतिक हितों के लिहाज से भी नेपाल भारत के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच 1,850 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा है। नेपाल की सीमा भारत के पांच राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगती है। ऐसे में इस यात्रा के दौरान हुए समझौते और संपर्क बढ़ाने के फैसले दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed