Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   How AI Helps Students Learn Indian Teenager Explains Experience to Vladimir Putin Russian President Responds

पढ़ाई में एआई से कैसे मिलती है मदद?: पुतिन को भारतीय किशोर ने बताया अपना अनुभव, क्या बोले रूसी राष्ट्रपति?

Fri, 27 Nov 2026 12:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

भारतीय किशोर राहुल जॉन अजू ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि खेल-खेल में एआई सीखकर पढ़ाई को कैसे आसान बनाया जा सकता है। पुतिन ने जवाब में क्या कहा? राहुल जॉन कौन हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
How AI Helps Students Learn Indian Teenager Explains Experience to Vladimir Putin Russian President Responds
व्लादिमीर पुतिन, राहुल जॉन अजू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और 17 साल के भारतीय किशोर राहुल जॉन अजू के बीच दिलचस्प बातचीत हुई। दोनों के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान राहुल ने बताया कि कैसे उसने खेल-खेल में एआई सीखी। उसने यह भी समझाया कि पढ़ाई में एआई किस तरह मदद कर सकती है। वहीं, पुतिन ने एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में खुद सोचने और चीजें याद रखने की इच्छा कम हो सकती है।
विज्ञापन


राहुल ने पुतिन को क्या बताया?
राहुल ने कहा, 'मान लीजिए कि मेरी तरह एक बच्चा है, जिसे गणित पसंद है। अगर मैं तस्वीरों, वीडियो और यहां तक कि खेलों के जरिये गणित सीख सकूं तो कैसा रहेगा? वैसे मैंने एआई भी खेल के जरिये ही सीखी है'। 
विज्ञापन


किशोर ने आगे  बताया, 'एक दिन गणित की परीक्षा से ठीक पहले मेरे पिता ने मुझसे कहा- राहुल, तुम खेल खेल रहे हो। कल तुम्हारी परीक्षा है। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं पढ़ाई कर रहा हूं। इस पर उन्होंने कहा- आजकल के बच्चे भी न। लेकिन सर, मेरी बात का मतलब यह है कि मैं मजेदार तरीके से सीख पा रहा था। मैं अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से पढ़ पा रहा था। लेकिन 40 बच्चों की एक कक्षा में एक शिक्षक हर बच्चे को उसकी जरूरत के हिसाब से कैसे पढ़ा सकता है? मेरा मानना है कि यहीं एआई मदद कर सकता है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति; क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

पुतिन ने एआई के इस्तेमाल पर क्या चिंता जताई?
इस पर पुतिन ने कहा, 'देखिए राहुल, आपने कहा कि हमें चीजों को याद रखने के बजाय सोचना सीखना चाहिए। लेकिन एक खतरा यह भी है कि कोई व्यक्ति, खासकर कोई युवा, चीजों को याद ही नहीं रखना चाहेगा'।
 






View this post on Instagram









 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)




उन्होंने कहा, हमने पिछले साल भी इस बारे में बात की थी। वह कंप्यूटर के सामने बैठता है। कुछ लिखने के लिए सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। वह खुद सोचता नहीं है। बल्कि सिर्फ वही तैयार करता है, जो मशीन उसे देती है। वह कोई काम किसी एआई एजेंट को भी दे देगा। उसके लिए इतना ही काफी होगा'।

पुतिन ने आगे कहा, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने से शिक्षा की प्रक्रिया में खतरा पैदा होता है'। इस पर राहुल ने जवाब दिया, 'यह बहुत अच्छा सवाल है, सर। और मैं इस पर अपनी बात रखना चाहूंगा। मेरा मानना है कि हमें एआई के साथ मिलकर काम करना चाहिए। हमें इसका इस्तेमाल सिर्फ अपनी नौकरियों की जगह लेने के लिए नहीं करना चाहिए'।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया' पहल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को अपने समाधान खोजने और उन्हें हकीकत में बदलने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा, आखिरकार, आपका (राहुल) काम प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान 'मेक इन इंडिया' को साकार करने में मदद करता है। क्योंकि यह युवाओं को अपने समाधान खोजने और उन्हें लागू करने के लिए आगे बढ़ने में मदद करता है।

कौन हैं राहुल जॉन अजू?
केरल के युवा उद्यमी राहुल जॉन अजू की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उसकी एक सेल्फी भी ली। राहुल ने मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सम्मेलन में पुतिन के साथ तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद से ही वह इंटरनेट पर छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: थैंक्सगिविंग पर अमेरिका में तूफान का कहर: सात लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल, हजारों उड़ानें प्रभावित

राहुल ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा की है। उसने तस्वीर के साथ लिखा, 'मैं अभी भी इस पल को समझने की कोशिश कर रहा हूं। बचपन में सिर्फ मनोरंजन के लिए वीडियो बनाने से लेकर 17 साल की उम्र में राष्ट्रपति पुतिन से मिलने तक का सफर। जिंदगी ने मुझे ऐसे मौके दिए हैं, जिनके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था'। तीन दिन का यह सम्मेलन 'एआई जर्नी 2026' गुरुवार यानी को शुरू हुआ। 
 






View this post on Instagram









 

A post shared by Raul John Aju (@raul_the_rockstar)




रूसी दूतावास ने राहुल के बारे में क्या बताया?
रूसी दूतावास ने राहुल को 'थिंकक्राफ्ट मंच बनाने वाला स्कूली छात्र' बताया। दूतावास ने कहा कि वह उन युवा प्रतिभाओं में शामिल था, जिन्होंने पुतिन और कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की। रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल की पुतिन से मुलाकात सम्मेलन के पूर्ण सत्र के बाद हुई।

 






View this post on Instagram









 

A post shared by Russian Embassy in India (@russiainindia)




कैसे बना 'भारत का एआई बच्चा'?
राहुल को 'भारत का एआई बच्चा' भी कहा जाता है। उसने एआई के क्षेत्र में कई उपकरण विकसित किए हैं। वह लोगों को इस तकनीक का प्रशिक्षण भी देता है। उसने अपने इस शौक को कारोबार में बदल दिया। अब वह इसी क्षेत्र में अपना स्टार्टअप चला रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि जहां ज्यादातर किशोर अपने पिता से जेब खर्च मांगते हैं, वहीं राहुल के पिता उसके लिए काम करते हैं। इसके बदले उन्हें हर महीने दो लाख रुपये वेतन मिलता है।

नौ साल की उम्र में कैसे शुरू हुआ सफर?
राहुल का यह सफर नौ साल की उम्र में शुरू हुआ था। उसने खुद ही एआई सीखना  शुरू किया था। इसके बाद उसने एआई रियल्म टेक्नोलॉजीज नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया। इस कंपनी में अब 15 लोग काम करते हैं। कंपनी दुनिया भर में करीब पांच लाख छात्रों को प्रशिक्षण दे चुकी है।

राहुल ने इसी साल फरवरी में बताया था, 'मैंने वीडियो एडिटिंग के जरिये तकनीक को समझना शुरू किया। जब मेरे पिता को एडोबी में नौकरी मिली, तो मुझे उसके सभी प्रीमियम उपकरण मुफ्त में इस्तेमाल करने का मौका मिला। इससे मुझे एआई के बारे में सीखने में मदद मिली। इसके बाद मैंने स्कूल की विज्ञान परियोजना के लिए अपना रोबोट बनाया। इसका नाम मीबॉट रखा। 

कितने देशों के लोग पहुंचे सम्मेलन में?
'एआई जर्नी 2026' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का एक बड़ा सम्मेलन है। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भारत, चीन, रूस, सर्बिया, ब्राजील, केन्या, कजाखस्तान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed