फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald-trump-announces-russia-ukraine-energy-ceasefire-zelenskyy-60-day-truce-elections-putin

रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम: डोनाल्ड ट्रंप ने किया एलान, तेल ठिकानों पर हमले रोकने को तैयार जेलेंस्की

Sun, 11 Oct 2026 08:10 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 11 Oct 2026 08:10 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तत्काल सीजफायर लागू होने का दावा किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस 60 दिनों के पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो तो यूक्रेन में चुनाव कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
donald-trump-announces-russia-ukraine-energy-ceasefire-zelenskyy-60-day-truce-elections-putin
रूस-यूक्रेन युद्धविराम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सीजफायर लागू होने का दावा किया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 60 दिनों के पूर्ण युद्धविराम पर सहमत होते हैं, तो यूक्रेन में चुनाव कराने की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा, "तत्काल प्रभाव से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में ऊर्जा सीजफायर लागू है। दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। इसका उल्लंघन न करें! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।" हालांकि, बयान में इस सीजफायर की शर्तों और उसके क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जेलेंस्की ने दिया था 60 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव
ट्रंप के एलान से पहले वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी समाचार चैनल एबीसी के कार्यक्रम 'दिस वीक' से बातचीत में कहा था कि अगर पुतिन दो महीने यानी 60 दिनों के पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो जाएं, तो यूक्रेन चुनाव कराने की व्यवस्था कर सकता है। उन्होंने कहा, "कृपया पुतिन से कहिए कि हमें दो महीने, 60 दिनों का पूर्ण युद्धविराम दें। 60 दिन और हम चुनाव करा देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप की उस आलोचना के जवाब में आया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे और रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने की मांग की थी। जेलेंस्की ने कहा कि युद्धविराम से चुनाव कराने के लिए जरूरी परिस्थितियां तैयार हो सकती हैं। यूक्रेन में फिलहाल मार्शल लॉ लागू है, जिसके तहत चुनाव कराने पर रोक है। यूक्रेनी नेतृत्व का कहना रहा है कि युद्ध के दौरान देशव्यापी चुनाव कराने में सुरक्षा और व्यवस्थागत चुनौतियां हैं।

ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की भी पेशकश
जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए रूस को भी यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले बंद करने होंगे। उन्होंने कहा था, "यूरोप में युद्ध का असली कारण रूस है और केवल रूस ही इसके लिए जिम्मेदार है।" जेलेंस्की ने यह भी कहा कि ऊर्जा ढांचे पर हमले आज से ही रोके जा सकते हैं, लेकिन पुतिन ऐसा नहीं करना चाहते। उन्होंने किसी भी समझौते के लिए ठोस सुरक्षा गारंटी की जरूरत पर जोर दिया।

यूक्रेन रूसी तेल ढांचे को निशाना बनाकर मॉस्को की ऊर्जा से होने वाली कमाई और उसके युद्ध प्रयासों पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है। कीव का कहना है कि एकतरफा हमले रोकने से रूस पर दबाव कम हो सकता है, जबकि यूक्रेन के बिजली संयंत्रों और अन्य ऊर्जा ठिकानों को हमलों से सुरक्षा नहीं मिलेगी।


रूसी डीजल आपूर्ति समझौते पर भी विवाद
रूस से डीजल की आपूर्ति को लेकर ट्रंप के समझौते पर भी विवाद सामने आया है। जेलेंस्की ने शनिवार को इस व्यवस्था की आलोचना करते हुए चेतावनी दी थी कि इससे मॉस्को का हौसला बढ़ सकता है। ईरान से जुड़े युद्ध के फरवरी में शुरू होने के बाद से वैश्विक डीजल कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। इससे ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी पर दबाव बढ़ा है। अगले महीने होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की कीमतें एक अहम राजनीतिक मुद्दा बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed