Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   diwali-wishes-world-leaders-donald-trump-benjamin-netanyahu-and-others-extended-wish-deepavali-updates

दुनिया भर में दिवाली की धूम: दुबई के शासक से सिंगापुर के राष्ट्रपति तक, वैश्विक नेताओं ने दी दीपावली की बधाई

Sun, 08 Nov 2026 11:13 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 08 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

दीपावली का उत्साह भारत की सीमाओं से निकलकर दुनिया के कई देशों तक पहुंचा। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने काराकास में भारतीय दूतावास के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भारत को शुभकामनाएं दीं। सिंगापुर के राष्ट्रपति ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन बनाकर त्योहार मनाया और देश की बहुसांस्कृतिक पहचान का संदेश दिया।

विज्ञापन
diwali-wishes-world-leaders-donald-trump-benjamin-netanyahu-and-others-extended-wish-deepavali-updates
वैश्विक नेताओं ने दी भारत को दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिवाली का त्योहार भारत के साथ दुनिया के कई देशों में भी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दीपावली के त्योहार के अवसर पर विश्व भर के नेताओं और राजनयिकों ने शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दीपावली पर शांति, सुख और समृद्धि की कामना की है। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पाके ने अपनी पहली दीपावली के अनुभव साझा करते हुए इसे सुंदर अनुभव बताया।
विज्ञापन


दुनियाभर के देशों ने दी भारत को दिवाली की शुभकामनाएं
दक्षिण कोरिया के दूतावास ने दीये सजाने की कार्यशाला आयोजित की। वहीं, नॉर्वे जर्मनी और डेनमार्क के राजदूतों ने भी शुभकामनाएं दीं। जापान के दूतावास ने विशेष भोज का आयोजन कर दिवाली मनाई। इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीया जलाकर दिवाली मनाई। इस अवसर पर भारतीय-अमरीकी समुदाय के लोगों के साथ अमरीका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने मनाया दिवाली का त्योहार
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राजधानी काराकास में आयोजित दिवाली समारोह में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं। वेनेजुएला की सरकार और भारतीय दूतावास ने संयुक्त रूप से राजधानी काराकास में दिवाली समारोह का आयोजन किया। इसमें कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, कई मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राजनयिक शामिल हुए।

वेनेजुएला में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में वेनेजुएला के कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

सिंगापुर के राष्ट्रपति ने इडियप्पम बनाने की चुनौती में लिया हिस्सा
सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भी दीपावली के मौके पर एक खास अंदाज में त्योहार मनाया। उन्होंने स्थानीय कलाकार दास डीडी के साथ पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन इडियप्पम बनाने की चुनौती में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी पत्नी जेन युमिको इटोगी और शिक्षाविद डॉ. शैरीन सलामत भी मौजूद रहीं।

इडियप्पम को सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया में पुटु मायम के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में इस व्यंजन को बनाने की चुनौती और उससे जुड़ी बातचीत की झलक दिखाई। मजेदार अंदाज में बातचीत शुरू करते हुए राष्ट्रपति थर्मन ने कहा, "यह युवा मुझे चुनौती देना चाहता है कि हम दोनों में से कौन बेहतर इडियप्पम बना सकता है।"

ऑस्ट्रेलिया में भी दिवाली की धूम
दिवाली के मौके पर दुनिया के कई देशों में भारतीय समुदाय और स्थानीय सरकारों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी देश में अपनी आखिरी दिवाली मनाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के सदस्यों के साथ समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।

ग्रीन ने इसे खास अवसर बताते हुए लिखा, "उच्चायोग परिवार के साथ दिवाली हमेशा खास होती है। इस बार यह और भी खास है, क्योंकि भारत में उच्चायुक्त के रूप में मैं अपनी आखिरी दिवाली मना रहा हूं। यह दिन गर्मजोशी, उत्साह और खूब सारे डांस से भरा यादगार दिन रहा।" ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार विभाग ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। विभाग ने इसे देश की बहुसांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए त्योहार मनाने वाले सभी लोगों के लिए शांति, खुशी और समृद्धि की कामना की।

किन-किन देशों में मनाई गई दिवाली?
भारत में कोरिया गणराज्य के दूतावास ने दिवाली 2026 के मौके पर दीया सजाने की विशेष कार्यशाला आयोजित की। वहीं, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना करते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान ने भी क्षेत्र में दीपावली मनाने वाले समुदायों को बधाई दी। संगठन ने लोगों के जीवन में खुशियों, आपसी मेलजोल और परिवार के साथ यादगार पलों की कामना की।

इससे पहले अमेरिका और कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशनों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक समारोह आयोजित किए थे। इनमें स्थानीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति के साथ विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान दिया।


8 नवंबर को मनाई जा रही मुख्य दिवाली
भारत में मुख्य दिवाली और लक्ष्मी पूजा 8 नवंबर को मनाई जा रही है। इससे पहले 6 नवंबर को धनतेरस और 7 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई गई। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed