फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China sought DNA samples for missing Indian nationals following devastating tibet flood

तिब्बत बाढ़: चीन ने लापता भारतीयों की पहचान के लिए मांगे डीएनए नमूने, दूतावास ने बताया- कैसे देनी है जानकारी?

Mon, 07 Sep 2026 07:23 PM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, बीजिंग
आईएएनएस, बीजिंग Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 07 Sep 2026 07:23 PM IST
सार

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और मलबे के बहाव के बाद लापता भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए भारत ने नया कदम उठाया है। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने लापता लोगों के परिवारों से डीएनए नमूने उपलब्ध कराने को कहा है। चीन ने अब भारतीय नागरिकों के डीएनए नमूने स्वीकार करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
China sought DNA samples for missing Indian nationals following devastating tibet flood
तिब्बत बाढ़ त्रासदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता भारतीय नागरिकों की पहचान में मदद के लिए भारतीय दूतावास ने उनके परिवारों से डीएनए नमूने जमा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को बताया कि चीन के अधिकारियों ने अब लापता भारतीय नागरिकों के डीएनए नमूने लेने की पुष्टि की है। इसके बाद दूतावास ने लापता लोगों के परिवारों से पहचान प्रक्रिया में मदद के लिए डीएनए नमूने जमा करने को कहा है।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने परिवारों से क्या कहा?
दूतावास ने कहा, "चीन जनवादी गणराज्य के अधिकारियों से पुष्टि हुई है कि वे अब 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता भारतीय नागरिकों के डीएनए नमूने प्राप्त करने में सक्षम हैं। भारतीय दूतावास, बीजिंग, लापता भारतीय नागरिकों के परिवारों से पहचान प्रक्रिया में सहायता के लिए डीएनए नमूने जमा करने का अनुरोध करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए से जुड़ी जानकारी किस तरह देनी होगी?
  • परिवारों से डीएनए से जुड़ी जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीओडीआईएस प्रारूप में भारतीय दूतावास को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
  • दूतावास इस जानकारी को तुलना के लिए संबंधित चीनी अधिकारियों को भेजेगा। डीएनए का मिलान होने की पुष्टि होने पर परिवारों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
चीन में लापता विदेशी नागरिकों के लिए पहले क्या व्यवस्था की गई थी?
इससे पहले 30 अगस्त को भारतीय दूतावास ने बताया था कि चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अधिकारियों ने बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 24 घंटे चलने वाली दो अंग्रेजी भाषा की हेल्पलाइन शुरू की हैं।

दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, चीन जनवादी गणराज्य में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद, तिब्बत के अधिकारियों ने लापता विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी हासिल करने में परिवारों की मदद के लिए 24 घंटे चलने वाली दो समर्पित अंग्रेजी भाषा की हेल्पलाइन शुरू की हैं।"

किन नंबरों पर ले सकते हैं लापता विदेशी नागरिकों की जानकारी?
दूतावास ने इन हेल्पलाइन के नंबर भी साझा किए थे। परिवार 0086-891-6817165 और 0086-183-0802-6705 पर संपर्क कर लापता विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यह सलाह तिब्बत और पड़ोसी देश नेपाल में भारी तबाही मचाने वाली प्राकृतिक आपदा के बीच जारी की गई है। हिमालय में एक ग्लेशियर के ढहने से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने चीन-नेपाल सीमा से लगे इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed