Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar:Two-day seminar on Uttarakhand's folk culture and pop culture in the digital age begins
{"_id":"6a9ea0661c2582f89502cc19","slug":"video-srinagartwo-day-seminar-on-uttarakhands-folk-culture-and-pop-culture-in-the-digital-age-begins-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर। डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर। डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शुरू हो गया है।
संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसमें डिजिटल दौर में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोक परंपराओं, लोककलाओं और बदलते पॉप कल्चर के बीच संबंधों तथा नई पीढ़ी पर इसके प्रभाव जैसे विषयों पर विमर्श होगाह।
संगोष्ठी के माध्यम से उत्तराखंड की लोक सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यमों के जरिए संरक्षित एवं व्यापक स्तर पर पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजन में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह, प्रो.मंजुला राणा आदि मौजूद हैं। मौके पर लोकगायक नेगी ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति में खुदेड़ गीतों का बहुत महत्व रहा है। उन्होंने डिजिटल दौर में नई पीढ़ी बच्चों को खुदेड़ गीतों को अपने गायन में स्थान देने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।