{"_id":"6a9ba75806c52c28d806fa6c","slug":"video-champawat-bjp-targets-mla-khushal-singh-adhikari-over-allegations-of-misbehavior-with-officials-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत: अधिकारियों से अभद्रता के आरोप पर भाजपा ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: अधिकारियों से अभद्रता के आरोप पर भाजपा ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को घेरा
अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST
Link Copied
चंपावत। भाजपा ने अधिकारियों से अभद्रता करने के मामले में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को घेरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बाद विधायक को यह हरकत शोभा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि विधायक लोहाघाट ने डीपीआरओ महेश कुमार का अपमान किया। उनकी फाइल और मोबाइल ले लिया। अनुसूचित जाति के अधिकारी के साथ अभद्रता क्या कांग्रेस को शोभा देती है। जबकि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रकरण में जाति को आधार बनाकर राजनीति कर रही है। दायित्वधारी सुभाष बगौली ने कहा कि अब चुनाव का समय आ गया है। ऐसे में विधायक सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। विधायक विकास कार्यों में भष्ट्राचार की बात करते हैं लेकिन वह सीएम के कार्यों की सराहना करते भी मंचों से कभी नहीं थकते है। जबकि आदर्श जिले में सीएम ने किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं की है। राज्य का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज इसका उदाहरण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।