Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: ट्रक के कंटेनर में रस्सी से लटका मिला चालक का शव, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप के पास घटना से मचा हड़कंप
{"_id":"6a8e85dba11f24aa230008ab","slug":"video-video-taraka-ka-katanara-ma-rasasa-sa-ltaka-mal-calka-ka-shava-paravacal-ekasaparasava-para-eyara-satarapa-ka-pasa-ghatana-sa-maca-haugdhakapa-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रक के कंटेनर में रस्सी से लटका मिला चालक का शव, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप के पास घटना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रक के कंटेनर में रस्सी से लटका मिला चालक का शव, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप के पास घटना से मचा हड़कंप
कूरेभार, सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह अरवल कीरी करवत के पास ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कंटेनर से लटका मिला। अरवल कीरी करवत एयर स्ट्रिप के पास शव मिलने की सूचना पर यूपीडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शीला गांव निवासी ओम प्रकाश (44) पुत्र देवी दास के रूप में हुई। वह ट्रक चालक था और करीब एक महीने पहले ट्रक लेकर घर से निकला था। बुधवार को ट्रक गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था।
मौके पर ट्रक के कंटेनर के एक हिस्से से रस्सी बांधकर दूसरे हिस्से की ओर चालक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच की। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की मौत से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
मौत कैसे हुई, जांच में जुटी पुलिस
चालक की मौत को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह ट्रक के कंटेनर के भीतर कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।