Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Sanitation workers clash with Municipal Council team out to collect garbage in Bahadurgarh; 50 detained; major commotion at Sector-9 turn.
{"_id":"6a8dc15bc6210d1f6f00a628","slug":"video-sanitation-workers-clash-with-municipal-council-team-out-to-collect-garbage-in-bahadurgarh-50-detained-major-commotion-at-sector-9-turn-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने निकली नगर परिषद टीम से भिड़े सफाईकर्मी, 50 हिरासत में; सेक्टर-9 मोड़ पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने निकली नगर परिषद टीम से भिड़े सफाईकर्मी, 50 हिरासत में; सेक्टर-9 मोड़ पर जमकर हंगामा
बहादुरगढ़। अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के विवाद ने मंगलवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब कूड़ा उठाने निकले नगर परिषद के सफाईकर्मियों और विरोध कर रहे कर्मचारियों के बीच सेक्टर-9 चौकी के पास और लाइनपार के नेताजी नगर में टकराव हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने करीब 50 सफाईकर्मियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कर्मचारियों को रोडवेज बसों में बैठाकर थाना शहर पहुंचाया। देर रात तक पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच तनातनी का माहौल बना रहा। वहीं लाइनपार के नेताजी नगर में सफाई कर्मचारियों ने दो हाईवा में पंचर कर दिया। हालांकि सांखोल और सेक्टर 7 में कोई विरोध नहीं हुआ और कूड़े का उठान किया गया। बाद में देर रात कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।
सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने के कारण मंगलवार को नगर परिषद ने कई स्थानों से कूड़ा उठाने के लिए टीमें उतारी। सांखोल और सेक्टर-7 में कूड़ा उठाने के दौरान किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। इन क्षेत्रों में नगर परिषद की टीमों ने कूड़ा उठाया। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों से करीब 500 टन कूड़ा उठाया गया।
हालांकि नेताजी नगर में कूड़ा उठाने पहुंची नगर परिषद की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां कूड़ा उठाने में इस्तेमाल किए जा रहे दो हाईवा वाहनों में पंचर कर दिए गए, जिससे कूड़ा नहीं उठ पाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया।
सबसे ज्यादा तनाव सेक्टर-9 मोड़ के पास देखने को मिला। यहां पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच काफी देर तक जद्दोजेहद चलती रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 50 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। तीन स्थानों पर पुलिस की टीमें तैनात की गई थी। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रोडवेज की छह बसों में बैठाकर थाना शहर ले जाया गया। सफाईकर्मियों ने गिरफ्तारी के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कूड़ा उठाने को लेकर शहर में पहले से चल रहा विवाद अब सड़क पर टकराव तक पहुंच गया है। एक तरफ शहरवासी सड़कों पर फैले कूड़े से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ सफाईकर्मियों के विरोध के कारण नगर परिषद के सामने सफाई व्यवस्था बहाल करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मंगलवार की कार्रवाई के बाद अब पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच टकराव ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि कुछ देर विरोध हुआ था लेकिन भारी पुलिस बल की वजह से सफाई कर्मचारियों का विरोध ज्यादा देर नहीं टिक सका। उन्हें हिरासत में लिया गया है और कूड़े का उठान कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।