{"_id":"6ac1f40a51368b381e07aaf8","slug":"video-paravacal-ekasaparasava-para-bhashhanae-hathasa-sanaka-ka-parathava-sharara-l-ja-raha-eblsa-tharaghatanagarasata-cara-lga-ka-mata-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत
यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। यहां एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। यह लखनऊ से सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर जा रही थी। हादसे में देवरिया के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) और चालक जसपाल (30) की मौत हो गई।
लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। भयावह हादसे की खबर फैली तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिली तो यूपीडा कर्मी भी भागकर पहुंचे। यूपीडी कर्मियों के मुताबिक, दो शव पिठला अस्पताल भेजे गए हैं। चालक का शव एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गया। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
सूचना मिली तो एसआई शैलेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को एक तरफ करके घटना की जानकारी ली। यातायात बाधित न हो इसका भी ध्यान रखा। एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के गइला, दुधिला निवासी सत्यवान सिंह सूबेदार थे। उनका निधन हो गया था। उनका शव चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते देवरिया ले जाया जा रहा था। घर ले जाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि जरई कला के पास दुर्घटना हो गई। जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा है। इसलिए, उन्हें हलियापुर थाने में लाकर रखा गया है। जबकि, अन्य दो शव पिठला कुमारगंज के अस्पताल भेजे गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।