{"_id":"6aa67d0a7324ee46f8050c85","slug":"video-sharavasata-ma-bhagava-raga-ma-raga-gae-nagara-va-gava-bl-bma-ka-jayakara-sa-gaja-raha-saka-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में भगवा रंग में रंग गए नगर व गांव, बोल बम के जयकारे से गूंज रही सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में भगवा रंग में रंग गए नगर व गांव, बोल बम के जयकारे से गूंज रही सड़कें
श्रावस्ती में सोमवार को हरितालिका तीज मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, कांवड़िए भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए विविध प्रकार के कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं। इससे गांव, सड़क व नदी घाट भगवामय नजर आ रहा है।
हरितालिका तीज पर जहां महिलाएं परिवार के सुख समृद्धि के लिए निरजला व्रत करती हैं वहीं, लोग भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ भी उठाते हैं। सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में सोमवार को कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इसी तरह से कटरा क्षेत्र के पांडवकालीन बनीनाथ महादेव मंदिर में भी लोग जलाभिषेक करेंगे।
सुबह से ही नदी के घाटों तथा सरोवर व मंदिरों पर स्थित जल स्रोतों ने कांवड़ियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कांवड़ उठाया। इसके बाद अपने गंतब्य की ओर बोल बम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ चले। डीजे की धुन पर बाबा भोलेनाथ की धुन में मगन होकर कांवड़िओं का जत्था चल रहा था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा शामिल रहे। कोई कलश में जल लेकर चलता नजर आया तो कोई पीट पर डाक कांवड़ लेकर यात्रा करता नजर आया।
कांवड़ियों को खाने-पीने से लेकर दवाओं तक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाया। कहीं पर पूड़ी छोला तो कहीं पर हलवा, पूड़ी, पानी, बिस्कुट व फल वितरित किया जा रहा था। कांवड़ियों को किसी प्रकार की शारीरिक समस्या न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मंदिर परिसर में स्टॉल लगाए गए। रास्तों में भी दवाओं का वितरण होता नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।