{"_id":"6a747786008aae4d380a96c7","slug":"video-five-day-theatre-workshop-begins-children-taught-the-nuances-of-acting-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पांच दिवसीय रंगमंच कार्यशाला शुरू, बच्चों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पांच दिवसीय रंगमंच कार्यशाला शुरू, बच्चों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं
शाहजहांपुर में कोरेनेशन आर्ट थिएटर की ओर से पांच दिवसीय रंगमंच कार्यशाला की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। इसमें भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित अमृता सिंह ने विद्यार्थियों को रंगमंच और अभिनय की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। लाला तेली बजरिया स्थित शिशु नारी हाईस्कूल में कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी दिलीप आनंद ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षक अमृता सिंह ने पहले दिन बच्चों को रंगमंच की मूल अवधारणा से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि रंगमंच और अभिनय क्या होता है। अभिनय के विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। प्रशिक्षक ने थिएटर के माध्यम से व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। अमृता ने बताया कि उन्होंने अब तक जो सीखा है, उसे अपने शहर के बच्चों तक पहुंचाना और रंगमंच को आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक भारत विकास कुशवाहा, प्रधानाचार्य भूमि कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।