{"_id":"6aa1b9d9fe535fd199084f95","slug":"the-sub-inspector-contacted-the-accused-only-after-recording-the-young-womans-statement-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-184135-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही दरोगा ने किया था आरोपी से संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही दरोगा ने किया था आरोपी से संपर्क
विज्ञापन
पुवायां। आरोपी के परिजनों से विवेचना में मदद करने के नाम पर रुपये मांगना दरोगा को भारी पड़ गया। दरोगा को अंदाजा नहीं था कि बातचीत कर रहे लोग उसकी ऑडियो रिकार्डिंग कर रहे हैं। शिकायत किए जाने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुवायां के अशोक शर्मा पर स्कूटी से घर छोड़ देने के नाम पर सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेडिकल के बाद पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान कराए।
कोर्ट में बयानों के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं थीं। आरोपी के एक पुत्र पर भी घूरकर देखने का आरोप लगाया गया था। मामले के विवेचक कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप ने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया। बताया जाता है कि दरोगा के लेन-देन की बातचीत का ऑडियो रिकार्ड कर लिया गया। आरोपी की पत्नी ने मामले की शिकायत एसपी से कर दरोगा पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एसपी ने मामले की जांच सीओ प्रवीण मलिक को सौंपी थी। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को आरोपी की पत्नी ने उनसे मुलाकात की और अपनी शिकायत दी तथा मोबाइल में रिश्वत मांगने की कथित कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाई। जांच के बाद प्रथमदृष्टया आरोप सही मिलने पर दरोगा को निलंबित और सिपाही सुमित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।