{"_id":"6a9bc0bc05d8af23080fc7b1","slug":"video-shamli-mp-iqra-hasan-questions-house-arrest-tells-police-i-have-committed-no-crime-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"इकरा हसन की पुलिस से नोकझोंक: सांसद ने कहा- 'मैंने कोई अपराध किया है?' कोतवाल ने कहा- यहीं रुक जाइए, निवेदन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकरा हसन की पुलिस से नोकझोंक: सांसद ने कहा- 'मैंने कोई अपराध किया है?' कोतवाल ने कहा- यहीं रुक जाइए, निवेदन है
जन्माष्टमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सांसद इकरा हसन को घर से बाहर जाने से रोकने के दौरान उनकी कोतवाल सुनील कुमार से बातचीत हुई। इस दौरान सांसद ने पुलिस से उन्हें रोके जाने का कारण और आदेश बताने को कहा।
'आप यहीं रुक जाइए'
कोतवाल सुनील कुमार ने सांसद से कहा, “आप यहीं पर रुक जाइए।” इस पर इकरा हसन ने पूछा कि उनके पास क्या आदेश है और उन्हें किस वजह से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कारण बताया जाए कि उन्हें क्यों जाने नहीं दिया जा रहा। कोतवाल ने कहा कि कोई आदेश नहीं है, लेकिन फिलहाल उन्हें रुक जाना चाहिए। इस पर सांसद ने पूछा कि उन्होंने कौन सा अपराध किया है। कोतवाल ने जवाब दिया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, लेकिन इस समय उनका बाहर जाना उचित नहीं है।
जन्माष्टमी का दिया हवाला
बातचीत के दौरान पुलिस की ओर से जन्माष्टमी के त्योहार का हवाला दिया गया। कोतवाल ने कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन जन्माष्टमी के कारण उन्हें रोका जा रहा है। इस पर इकरा हसन ने कहा कि संभव है कि वह भी किसी त्योहार में शामिल होने के लिए जा रही हों। उन्होंने पुलिस के इस तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह किसी को रोकना उचित नहीं है।
'आपका निवेदन हमें स्वीकार नहीं'
कोतवाल ने सांसद से बाहर नहीं जाने का अनुरोध किया। इस पर इकरा हसन ने कहा, 'आपका निवेदन हम स्वीकार नहीं करते। हमने आपका निवेदन रिजेक्ट कर दिया है। यह तो हमारी इच्छा है।' इस दौरान पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम ने भी पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह नहीं करती और यह परिवार किसी चीज से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि वे लोग जनता की सेवा के लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।