{"_id":"6a9bce470f349a8aff030547","slug":"video-saharanpur-mosque-demolition-former-mp-fazlur-rahman-calls-administrative-action-hasty-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान बोले- प्रशासन का फैसला जल्दबाजी में उठाया कदम, हाईकोर्ट जाने का समय देना चाहिए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान बोले- प्रशासन का फैसला जल्दबाजी में उठाया कदम, हाईकोर्ट जाने का समय देना चाहिए था
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान ने बयान जारी किया है। उन्होंने मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई को प्रशासन का जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया।
हाजी फजलूर्रहमान ने कहा कि उन्हें कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को गिराए जाने की खबरें मीडिया के माध्यम से मिलीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मस्जिद पक्ष को हाईकोर्ट में अपनी बात रखने का समय देना चाहिए था। उनके अनुसार, यही इंसाफ का तकाजा है।
सभी धर्मों के जिम्मेदार लोगों से बैठकर आगे की कार्रवाई की बात
पूर्व सांसद ने कहा कि वह सभी धर्मों के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठकर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी और जिम्मेदार लोग सामूहिक रूप से जो फैसला लेंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाजी फजलूर्रहमान ने जनपद के लोगों से भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी से संयम बरतने और शांति कायम रखने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।