{"_id":"6abf9e9dfe0e91b770060585","slug":"video-rayabral-ma-nasha-ma-thhata-yavaka-na-tarana-faramasasata-ka-sara-faugdha-tamarathara-ka-bha-pata-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नशे में धुत युवकों ने ट्रेनी फार्मासिस्ट का सिर फोड़ा, तीमारदारों को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नशे में धुत युवकों ने ट्रेनी फार्मासिस्ट का सिर फोड़ा, तीमारदारों को भी पीटा
रायबरेली में जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में बृहस्पतिवार रात नशे में धुत दो युवकों ने जमकर बवाल किया। हमलावरों ने स्टूल से हमला कर ट्रेनी फार्मासिस्ट आशीष कुमार मौर्या का सिर फोड़ दिया। विरोध करने पर अन्य स्टाफ व तीमारदारों को भी पीटा। इमरजेंसी कक्ष में करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। इस दौरान इलाज कराने आए मरीज भागकर जान बचाई। खास बात ये रही कि सूचना पर मामला शांत होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में लिया। मामले में कार्रवाई न होने पर स्टाफ ने कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है।
रात करीब 1 बजे इमरजेंसी कक्ष में ईएमओ डॉ.वैभव शुक्ला की तैनाती थी। ट्रेनी फार्मासिस्ट आशीष कुमार समेत अन्य स्टाफ इमरजेंसी कक्ष के अंदर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक इमरजेंसी कक्ष के अंदर पहुंचे, जो नशे में धुत थे। ट्रेनी फार्मासिस्ट के मुताबिक कक्ष के अंदर रखी डस्टबिन एक युवक को लग गई। बस इतनी सी बात पर दोनों युवक कहासुनी करने लगे। विरोध किया तो स्टूल उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।