{"_id":"6aa77d8aa86876fe2d08b812","slug":"video-sacred-stone-for-vatsalya-teerth-dham-idols-worshipped-with-rituals-in-hastinapur-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन, जैन समाज के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन, जैन समाज के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
हस्तिनापुर के श्री प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। निर्माणाधीन वात्सल्य तीर्थ धाम मंदिर के लिए मूलनायक प्रतिमाओं के मूर्ति पाषाण का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री 1008 मल्लिनाथ भगवान की प्रतिमा के पाषाण का विशेष पूजन विशाल जैन बटेश्वर परिवार की ओर से कराया गया। वहीं रमेश चंद्र जैन और पंकज जैन की ओर से वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए एक अन्य भव्य मूर्ति प्रदान की गई। क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन ने कहा कि वात्सल्य तीर्थ धाम के निर्माण से हस्तिनापुर की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी तथा देश-विदेश से जैन श्रद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।