फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur Murder Case: Family Blocks Road With Woman's Body, Police Assure Arrests Within Three Days

मेरठ: हस्तिनापुर में महिला की हत्या के विरोध में शव रखकर जाम, तीन दिन में खुलासे और गिरफ्तारी का आश्वासन

Mon, 14 Sep 2026 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

हस्तिनापुर के गणेशपुर में महिला की हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ ने तीन दिन में खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Hastinapur Murder Case: Family Blocks Road With Woman's Body, Police Assure Arrests Within Three Days
जाम लगाते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में 65 वर्षीय महिला की हत्या के विरोध में सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव मवाना-बिजनौर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम संतोष कुमार भी पहुंचे। सीओ ने तीन दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन


शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठे ग्रामीण
सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद 65 वर्षीय बिमला देवी का शव गांव गणेशपुर पहुंचा। परिजन और ग्रामीण शव लेकर मवाना-बिजनौर मार्ग पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने हत्या का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: बुजुर्ग महिला की जेवर लूटने के बाद ईंट से चेहरा कूचकर हत्या, टहलने निकली थीं, घर से एक किमी दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने समझाया, तीन दिन का दिया आश्वासन
जाम की सूचना पर सीओ पंकज लवानिया कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खोलने की अपील की, लेकिन परिजन प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

सीओ ने तीन दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया। इसके बाद परिजन महिला के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

Hastinapur Murder Case: Family Blocks Road With Woman's Body, Police Assure Arrests Within Three Days
जाम लगाते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

रविवार को घास में मिला था महिला का शव
गणेशपुर निवासी बिमला देवी रविवार सुबह घर से घूमने के लिए निकली थीं। दोपहर में उनका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग के पास घास में पड़ा मिला था। पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे और चेहरा ईंट से कुचला गया था। परिजनों ने लूट के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

पुलिस के सामने तीन दिन में खुलासे की चुनौती
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्याकांड का खुलासा करने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोबारा प्रदर्शन किया। अब पुलिस के सामने तीन दिन में हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed