{"_id":"6acc772e14ff82887d079b7f","slug":"video-bpharma-student-murder-case-prime-accused-with-a-bounty-on-his-head-arrested-in-police-encounter-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीफार्मा छात्र हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में इनामी मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफार्मा छात्र हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में इनामी मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार
ललितपुर शहर के मोहल्ला चौकाबाग में 28 सितंबर की रात शराब दुकान के बाहर चाकू से हमला कर ग्राम मसौरा कलां हाल पटेल नगर निवासी बी फार्मा के 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू की हत्या के मामले वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी करन कुशवाहा को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में करन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस बरामद किया।
28 सितंबर की रात को चौकाबाग में बीफार्मा के छात्र 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू की चाकू से हमला करके आधा दर्जन के करीब आरोपियों ने हत्या कर दी थी और मौके से भाग गए थे। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में तीन टीम गठित की थी। गठित की गई पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और एसओजी प्रभारी अतुल तिवारी अपनी टीमों के साथ सोमवार की सुबह आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी बीच हत्याकांड के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी करन कुशवाहा निवासी मोहल्ला चौकाबाग दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी करन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस इससे पूर्व इस हत्याकांड में तीन आरोपियों प्रताप उर्फ रोली उर्फ प्रहलाद, पंकज सहरिया और अजय अहिरवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमे प्रताप उर्फ रोली और पंकज के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि हत्या के मामले वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। घायल को मेडिकल कालेज में इलाज को पहुंचाया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।