{"_id":"6a7b69e2eb5c04a46a0d8fc6","slug":"video-shuklaganj-power-outage-for-24-hours-in-two-neighborhoods-due-to-transformer-failure-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे गुल रही दो मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे गुल रही दो मोहल्लों की बिजली
आदर्श नगर स्थित पालिका की पानी टंकी में लगा 630 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार रात करीब 11 बजे ओवरलोड होकर खराब हो गया। इससे आदर्श नगर और सर्वोदय नगर के करीब एक हजार घरों में 24 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को भीषण पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मरम्मत के बाद मंगलवार रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
सोमवार रात 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, उनके फोन नहीं उठे। बिजली न होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। पेयजल के लिए सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार शाम को खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत शुरू की गई। पुराना ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब होने के कारण उसे बदलने में समय लगा। एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
बिजली गुल होने के बाद रात भर लोग जागते रहे। कार्यकारी अभियंता भरत गौतम ने बताया कि पूरी तरह ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बदलने में समय लगा। हालांकि, मरम्मत के बाद भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली आती-जाती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।