फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two accidents in Karnataka: Four lost lives refrigerator exploded three died collision involving milk tanker

कर्नाटक में दो हादसों में सात की मौत: फ्रिज फटने से चार लोगों ने गंवाई जान, दूध टैंकर की टक्कर में तीन की मौत

Tue, 15 Sep 2026 12:57 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 15 Sep 2026 12:57 PM IST
सार

कर्नाटक में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। बेलगावी में कथित तौर पर फ्रिज फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की जान गई। वहीं, मांड्या में दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी नौ वर्षीय बेटी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two accidents in Karnataka: Four lost lives refrigerator exploded three died collision involving milk tanker
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में मंगलवार को दो अगल-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। पहली घटना रेफ्रिजरेटर फटने से हुई है। वहीं, दूसरी घटना दूध के टैंकर ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बेलगावी एक घर में कथित तौर पर रेफ्रिजरेटर फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात चावत गली में घटी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गजानन धमोणे (65), रोशन धमोणे (21), शारदा धमोणे (45) और भारती धमोणे (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रिया धामोने (28) और गंगा धामोने (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत जांच में क्या पता चला? 
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर के फटने से आग लगी। आग की लपटें तेजी से पूरे घर में फैल गईं, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए।आग लगने की घटना मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दर्ज की गई थी। आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

टैंकर ने  मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
वहीं, मांड्या जिले में मंगलवार तड़के एक दूध के टैंकर ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक नौ वर्षीय बच्ची भी शामिल थी।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मांड्या जिले के मद्दूर तालुक के अंतर्गत कोप्पा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुई।

यह परिवार बंगलूरू दक्षिण जिले के कनकपुरा तालुक में रहता था। पुलिस ने बताया कि काव्या अपने पति मुथु और दो बेटियों के साथ अपने माता-पिता के घर गौरी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।


एक ही परिवार को तीन लोगों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल को पीछे से दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसके कारण मुथु और उनकी नौ वर्षीय बेटी कीर्थाना की मौके पर ही मौत हो गई। काव्या ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed