Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The rear section of a dilapidated house collapsed due to incessant rain; the wife, who was caught in the collapse, died, while the husband was injured.
{"_id":"6a8bd7eb44e97220b909154e","slug":"video-the-rear-section-of-a-dilapidated-house-collapsed-due-to-incessant-rain-the-wife-who-was-caught-in-the-collapse-died-while-the-husband-was-injured-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही बारिश के चलते जर्जर मकान का पिछला हिस्सा गिरा, चपेट में आई पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही बारिश के चलते जर्जर मकान का पिछला हिस्सा गिरा, चपेट में आई पत्नी की मौत, पति घायल
कोतवाली क्षेत्र की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के जोरदार बारिश की वजह से एक जर्जर मकान का कुछ हिस्सा गिर गया। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तड़के मकान के पिछले हिस्से की दीवार गिर गई थी। इसके नीचे मुकेश हरायण और उनकी पत्नी सूरज देवी दब गए थे। राहत एवं बचाव टीम ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान सूरज देवी की मृत्यु हो गई। वहीं, मुकेश कुमार का उपचार चल रहा है। शिव सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक भारी बारिश की वजह से पुराना की एक दीवार अचानक से गिर गई उसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।