फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gang laundering ₹403 crore from cyber fraud busted; six arrested; Assistant Superintendent of Police Areeba Noman sharing details of the case.

साइबर ठगी के 403 करोड़ खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान

Sat, 29 Aug 2026 08:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:47 AM IST
Gang laundering ₹403 crore from cyber fraud busted; six arrested; Assistant Superintendent of Police Areeba Noman sharing details of the case.
साइबर फ्रॉड की रकम को निकालकर उसे यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में बदलने वाले गिरोह का प्रेमनगर पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को छह जालसाज गिरफ्तार कर लिए, जबकि तीन आरोपी अभी वांछित हैं। छानबीन में मालूम चला कि 56 बैंक खातों में साइबर ठगी करके करीब 403 करोड़ रुपये जमा कराए गए। इनमें झांसी में ही 35 बैंक खाते पाए गए, इनका संचालन गिरफ्तार आरोपी कर रहे थे। पुलिस ने इनसे मिले 500 यूएसडीटी सीज कराने के साथ ही सात मोबाइल फोन, डायरी भी बरामद की है। प्रेमनगर थाने में नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। पुलिस वांछितों को तलाश रही है। एसपी (साइबर) अरीबा नोमान के मुताबिक समन्वय पोर्टल में 325 साइबर फ्रॉड की शिकायतें की छानबीन करने पर 56 बैंक खातों का पता चला, जिनमें पैसा भेजा जाता था। करीब 403 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल सामने आई। प्रेमनगर थाने के साइबर शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकांत शुक्ल की टीम ने सुरागकशी करके ईसाईटोला निवासी दीपक वर्मा उर्फ सत्यम, अदनान हुसैन, आदिल हुसैन, जान पाल निवासी कृष्णानगर कॉलोनी खेरा, अभिषेक चौधरी निवासी सुम्मेर नगर और अर्चित श्रीवास्तव निवासी लहर गिर्द का पता लगाकर शुक्रवार को इनको गिरफ्तार कर लिया। अरमान है मास्टरमाइंड पूछताछ में मालूम चला कि गिरोह का मास्टरमाइंड गढिया फाटक निवासी अरमान है। उसके साथ ही अर्श एवं मो.फैज भी शामिल हैं। इन तीनों को पुलिस तलाश रही है। छानबीन में मालूम चला कि गिरोह के सदस्य देश भर में साइबर ठगी करने वाले गिरोहों से रकम अपने नियंत्रण वाले बैंक खातों में मंगाते थे। इसके बाद रकम को अलग-अलग माध्यमों से घुमाने के बाद उससे यूएसडीटी खरीदते थे। रकम को नंबर एक में बदलने और अपना कमीशन काटने के बाद साइबर ठगों तक रकम पहुंचाते थे। सत्यम को रंगे हाथ पकड़ा साइबर शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकांत शुक्ला को भनक लगने के बाद उन्होंने सत्यम समेत अन्य आरोपियों के बैंक खातों एवं लेनदेन की निगरानी शुरू की। शुक्रवार को सत्यम को साइबर ठगी की रकम को यूएसटीडी में बदलते रंगे हाथ पकड़ा। पिछले एक सप्ताह में ही आरोपियों ने करीब 9.75 लाख रुपये उस खाते में बदले थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क, देशभर में जुड़े साइबर ठगों, बैंक खातों और रकम को इधर-उधर करने वाले अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क की कड़ियां कई राज्यों तक फैली हो सकती हैं। पुलिस आगे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: रक्षाबंधन पर रोडवेज की व्यवस्था बेपटरी, दो घंटे तक करना पड़ा बसों का इंतजार

28 Aug 2026

VIDEO: खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं ने सुनी प्रधानमंत्री की बात

28 Aug 2026

VIDEO: महिला के साथ पति का भी काट दिया पूरा टिकट, रोडवेज बस में हंगामा

28 Aug 2026

कानपुर: सब्जियां तोड़ने खेत पहुंचे किसान के परिवार को सुरक्षा कर्मियों ने रोका

28 Aug 2026

देहरादून: बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने लाउड हेलर से लोगों को किया अलर्ट

28 Aug 2026
विज्ञापन

ऋषिकेश: तीर्थयात्रियों की बस पलटी चपेट में आने से 2 की मौत

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, सीट पाने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

28 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: बगवाल मेले में शामिल होने देवीधुरा पहुंचे सीएम धामी, छोलिया नृत्य से हुआ भव्य स्वागत

28 Aug 2026

VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की राखी

28 Aug 2026

VIDEO: कूड़ा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

कानपुर: चमनगंज में शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण ध्वस्त, चार पिलर गिराए

28 Aug 2026

कानपुर विमान हादसा: मलबे की जांच में जुटे अधिकारी, घटनास्थल पर पीएसी तैनात

28 Aug 2026

Video: मामूली टक्कर पर 25-30 युवकों ने काटा बवाल, चालक को खींचकर पीटा और वाहन में की तोड़फोड़

28 Aug 2026

Video: गोंडा में त्योहारों को लेकर सड़क पर उतरे नवागत एसपी

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर छिन गया इकलौता भाई, हादसे में गई जान; परिवार में मचा कोहराम

28 Aug 2026

VIDEO: जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

28 Aug 2026

VIDEO: हजारा नहर में युवक डूबा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था

28 Aug 2026

VIDEO: बहनों ने जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

28 Aug 2026

VIDEO: राखी के साथ थमा नंदबाबा की नगरी में हिंडोले का झोटा, मल्हारों से गूंजा मंदिर

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर सफर हुआ मुश्किल, ट्रेन और बसों में सीट के लिए रही मारामारी

28 Aug 2026

बदायूं में पुलिस हिरासत में 28 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

28 Aug 2026

शहडोल में अनोखा विरोध: कीचड़ में तब्दील सड़क पर ग्रामीणों ने रोप दिया धान, 400 परिवार परेशान

28 Aug 2026

एमपी न्यूज: मंडला में फेल्सीफेरम मलेरिया से 18 वर्षीय युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

28 Aug 2026

अंकित बालियान हत्याकांड पर इकरा हसन का हमला, गिरफ्तारी में देरी पर उठाए सवाल

28 Aug 2026

शिवपुरी बारिश: उफनती पुलिया पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत नदी में बहा युवक, तैरकर बचाई जान

28 Aug 2026

रक्षा बंधन पर रोडवेज की बसों में उमड़ी भीड़, सीट न मिलने से परेशान हुए यात्री

28 Aug 2026

फतेहपुर: छात्र तेजस की मौत के बाद कोतवाली पहुंचे परिजन, प्रधानाचार्य पर पिटाई का आरोप

28 Aug 2026

सोनीपत के गोहाना में करंट लगने से अप्रेंटिसकर्मी और किसान की मौत, परिजनों ने लाइनमैन, जेई और एसडीओ के खिलाफ कराया केस दर्ज

28 Aug 2026

ग्वालियर: बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी, उसी में बैठ गए विधायक

28 Aug 2026

देहरादून: रक्षाबंधन पर आने जाने के लिए लोगों को घंटों तक नहीं मिलीं बसें, करते रहे इंतजार

28 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed