{"_id":"6ae6294d462a6b2d71099e1e","slug":"video-five-arms-smugglers-arrested-in-jaunpur-with-200-cartridges-four-weapons-and-rs758-lakh-in-cash-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में 200 कारतूस, चार हथियार और 7.58 लाख नकदी के साथ पांच असलहा तस्कर गिरफ्तार;vidoe","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में 200 कारतूस, चार हथियार और 7.58 लाख नकदी के साथ पांच असलहा तस्कर गिरफ्तार;vidoe
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का सुजानगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार को कुरांवां नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो 12 बोर बंदूकें, 200 कारतूस, एक .22 बोर की राइफल, प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल, .45 बोर की ग्लॉक पिस्टल और 7.58 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 11 मोबाइल फोन भी मिले हैं। पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक/मड़ियाहूं सीओ गोल्डी गुप्ता ने बताया कि गिरोह का सरगना शुभम सिंह देश के अलग-अलग राज्यों में अपने नेटवर्क के जरिये अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करता था। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों के थानों में अवैध असलहा तस्करी समेत करीब डेढ़ दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।