{"_id":"6a9aacb34629d505ba04aefd","slug":"video-sathabtha-ma-safaii-karamacaraya-ka-haugdhatal-jara-jagaha-jagaha-lga-kaugdha-oura-gathaga-ka-dhara-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े और गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े और गंदगी के ढेर
नगर पंचायत सादाबाद में सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी जारी रही। यह हड़ताल कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में शुरू हुई है। हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारी नगर पंचायत के वाहन गोदाम पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। सफाई कार्य न होने से नगर की व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे नजर आए। महिला सफाई कर्मचारी भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने हाथों में झाड़ू लेकर नगर पंचायत के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली जो कार्यालय पर संपन्न हुई। उन्होंने हटाए गए सभी कर्मचारियों को तत्काल वापस काम पर लेने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।