{"_id":"6a9a42b5f41496a4780fab20","slug":"video-farmers-at-the-hussainiwala-border-are-earning-rs1500-daily-from-marigold-cultivation-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला बॉर्डर पर किसान गेंदा फूल की खेती से रोजाना कमा रहे 1,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला बॉर्डर पर किसान गेंदा फूल की खेती से रोजाना कमा रहे 1,500 रुपये
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव कमाले वाला के कई किसान पारंपरिक फसलों के साथ फूलों की खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। गांव निवासी किसान जस्सा सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से गेंदा फूल की खेती कर रहा है। इस समय उसने दो कनाल जमीन में गेंदा फूल लगाया हुआ है।
जस्सा सिंह के मुताबिक वह रोजाना फूल तोड़कर बाजार में बेचता है, जिससे करीब 1,500 रुपये की आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि गेंदा फूल की खेती पर खर्च सब्जियों की खेती के आसपास ही आता है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि आमदनी के लिए फसल तैयार होने तक छह महीने इंतजार नहीं करना पड़ता।
उन्होंने बताया कि एक बार पौधे लगाने के बाद करीब दस महीने तक फूल प्राप्त होते रहते हैं। रोजाना फूल तोड़कर बेचने से लगातार आमदनी बनी रहती है। किसान जस्सा सिंह का कहना है कि फूलों की खेती किसानों के लिए कम समय में नियमित आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।